न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कटप्पा’ ने पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर तोड़ी चुप्पी, ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सामने आई यह बड़ी अपडेट

सुपरहिट मूवी ‘बाहुबली’ में अभिनेता सत्यराज ने ‘कटप्पा’ का रोल निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी। सत्यराज एक बार फिर से चर्चाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 May 2024 11:50:09

2 News : ‘कटप्पा’ ने पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर तोड़ी चुप्पी, ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सामने आई यह बड़ी अपडेट

सुपरहिट मूवी ‘बाहुबली’ में अभिनेता सत्यराज (69) ने ‘कटप्पा’ का रोल निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी। सत्यराज एक बार फिर से चर्चाओं में है। हाल ही सामने आई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि सत्यराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई बायोपिक में लीड रोल करेंगे। अब इस खबर पर सत्यराज ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सच्चाई बताई। सत्यराज ने तमिल वेबसाइट मिनंबलम से बात करते हुए कहा कि ये खबर कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में एक्टिंग कर रहा हूं।

यह मेरे लिए भी खबर ही है। किसी ने भी पीएम मोदी के रोल के लिए मुझे अप्रोच नहीं किया है। लोग सोशल मीडिया पर कुछ भी खबर चला देते हैं। सोशल मीडिया अफवाहों का गढ़ बन गया है। बता दें कि साउथ इंडस्ट्री की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले रमेश बाला ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर सत्यराज के पीएम मोदी की बायोपिक में काम करने की जानकारी दी थी। हालांकि उन्होंने बायोपिक को लेकर और कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की थी और कहा था कि फिल्म से जुड़ी और जानकारी जल्द दी जाएगी।

गौरतलब है कि सत्यराज को एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी प्रभास स्टारर फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ से काफी फेम मिला था। पहले पार्ट के बाद हर किसी की जबान पर एक ही बात थी, “कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?” सत्यराज की अगली फिल्म ‘वेपन’ है, जिसमें वे सुपर ह्यूमन के रूप में दिखेंगे। फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

sathyaraj,actor sathyaraj,pm modi biopic,baahubali,baahubali 2 movie,katappa,border 2 movie,sunny deol,ayushmann khurrana,border

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल और आयुष्मान खुराना की होंगी मुख्य भूमिकाएं...

सनी देओल की पिछले साल आई फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। यह फिल्म साल 2001 में आई ‘गदर’ का सीक्वल थी। इस फिल्म के बाद सनी अब अपनी एक और सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'बॉर्डर 2' की घोषणा के बाद से ही फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गई है। 'बॉर्डर' साल 1997 में आई थी और इसने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा कर दी थी।

इसके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जेपी दत्ता थे। इस बार सनी के साथ आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में हैं। अब इससे जुड़ी एक अपडेट मिली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट है कि 'बॉर्डर 2' की टीम अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेगी। फिल्म को खास और अनोखा बनाने के लिए मेकर्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वे चाहते हैं कि फिल्म से देशभक्ति की भावना के साथ दर्शकों का मनोरंजन भी हो। फिल्म में सनी मेजर कुलदीप सिंह चंदौरी का किरदार निभाएंगे। आयुष्मान भारतीय सशस्त्र बल का हिस्सा होंगे। फिल्म भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता के प्रोडक्शन में बनेगी। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष