न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब दूसरे एक्टर्स ने की सारा की स्टाइल की कॉपी तो..., इस फिल्म में काम कर सकते हैं आमिर-सलमान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल से ज्यादा हो गए हैं। सारा ने इस दौरान अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 8:21:33

2 News : जब दूसरे एक्टर्स ने की सारा की स्टाइल की कॉपी तो..., इस फिल्म में काम कर सकते हैं आमिर-सलमान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल से ज्यादा हो गए हैं। सारा ने इस दौरान अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों-करोड़ों लोगों को दीवाना बना दिया है। खास तौर से युवा फैंस को उनकी हर अदा पसंद आती है। सारा इन दिनों अपनी दो फिल्मों ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सारा इनके प्रमोशन में बिजी हैं और अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि जब दूसरे एक्टर्स ने उनके स्टाइल की कॉपी की तो उन्हें 'चिढ़' महसूस हुई।

सारा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नमस्ते कहने की स्टाइल और एयरपोर्ट पर भारतीय पोशाक पहनने को लेकर बात की। सारा ने कहा कि यह मुझे परेशान करता था, जब मैं सोचती थी कि दूसरे मेरी नकल कर रहे हैं। इस तरह नमस्ते करना कोई एक्ट नहीं है। मैं सच में इस तरह ही लोगों से मिलती हूं और अचानक यह एक टेम्प्लेट बन गया, जो हर लड़की करने लगी। एयरपोर्ट पर इंडियन कपड़े पहनना, गीले बालों में बाहर निकल जाना...

इस तरह से जब कोई और लड़की करती, तो इससे मुझे चिढ़ होती थी। लेकिन फिर मुझे अहसास हो गया कि मेरे दर्शक मुझे जानते हैं। तो ठीक है अब यह मुझे परेशान नहीं करता। बता दें कि सारा की ‘मर्डर मुबारक’ आज 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। जल्द ही ‘ऐ वतन मेरे वतन’ भी दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।

sara ali khan,actress sara ali khan,murder mubarak,ae watan mere watan,aamir khan,Salman Khan,andaaz apna apna

आमिर खान ने दिए ‘अंदाज अपना-अपना’ फिल्म के सीक्वल के संकेत

सुपरस्टार आमिर खान ने एक दिन पहले गुरुवार (14 मार्च) को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। भले ही आमिर की उम्र लगातार बढ़ रही है, लेकिन फैंस में उनका क्रेज भी कम होने का नाम नहीं ले रहा। फैंस तीन दशक से भी ज्यादा समय से उनका मनोरंजन कर रहे आमिर की हर फिल्म को लेकर बेकरार रहते हैं। आमिर फिलहाल ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जो इसी साल रिलीज होगी। अगले साल भी उनकी एक बड़ी फिल्म ‘लाहौर 1947’ आएगी।

आमिर इसके प्रोड्यूसर हैं और इसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में होंगे। इसमें आमिर का गेस्ट अपीयरेंस हो सकता है। आमिर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’ के को-प्रोड्यूसर थे। इस बीच आमिर ने 30 साल पहले आई उनकी जबरदस्त कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

आमिर कहते दिखे कि फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ‘अंदाज अपना-अपना’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा बीते दिनों आमिर ने कहा था कि वे अपने करिअर में एक बार शाहरुख और सलमान खान के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। माना जा रहा है ‘अंदाज अपना-अपना’ के सीक्वल में एक बार फिर से आमिर और सलमान की जोड़ी धूम मचाएगी। 1994 में रिलीज हुई फिल्म में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन भी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम