न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा ने की सैफ की इस फेमस मूवी के सीन की नकल, ऋषि के साथ राहा की फोटो हो रही जमकर वायरल

एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस के लिए हमेशा कुछ न...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Feb 2024 7:38:36

2 News : सारा ने की सैफ की इस फेमस मूवी के सीन की नकल, ऋषि के साथ राहा की फोटो हो रही जमकर वायरल

एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस के लिए हमेशा कुछ न कुछ शेयर करती हैं। इस बीच सारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सारा एक दुल्हन की तरह तैयार दिख रही हैं। उन्होंने आइवरी कलर का लहंगा कैरी किया है। वह अपने पापा एक्टर सैफ अली खान की नकल उतार रही हैं। सारा के इस वीडियो को देख सैफ की फिल्म 'दिल चाहता है' के एक लोकप्रिय सीन की याद आ जाती है।

वीडियो को कोरियोग्राफर व डायरेक्टर फराह खान ने पोस्ट किया है। वीडियो में सारा फोन पर किसी संजय नाम के शख्स से बात करने में बिजी हैं। हालांकि जैसे ही सारा बोलना चाहती हैं कि बीच में ही शख्स उन्हें टोक देता है। इस वीडियो को देखकर आपको 'दिल चाहता है' का सीन याद आएगा, जिसमें सैफ गर्लफ्रेंड प्रिया से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो उन्हें बोलने ही नहीं देती और बीच में ही टोकती रहती हैं।

फराह ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “यह संजय कौन है और इसने सारा अली खान को इतना परेशान क्यों कर दिया है?” यह वीडियो देख फैंस अलग-अलग तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कोई सारा की तारीफ कर रहा है, तो कोई उन्हें ओवरएक्टिंग की बात कह रहा है। किसी-किसी ने तो ‘दिल चाहता है’ के सीक्वल की भी अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। बता दें सारा की पिछली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' थी। वह अब 'मर्डर मुबारक', 'मेट्रो इन दिनों' और 'ऐ वतन मेरे वतन' में दिखेंगी।

फैन ने बनाई एआई-जनरेटेड फोटो, राहा के जन्म से पहले ही ऋषि का हो गया था निधन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा भी अब सेलिब्रिटी बन गई हैं। राहा के फोटो फैंस के बीच पॉपुलर हैं। राहा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें राहा अपने दिवंगत दादा दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर के साथ दिख रही हैं। फोटो देखकर आपका भी दिल पिघल जाएगा। अधिकतर फैन पेज पर ये प्यारी सी तस्वीर शेयर की जा रही है। दरअसल एक फैन ने ऋषि के साथ राहा की एटिडेट फोटो बनाई है।

इंस्टा फैन पेज पर राहा की ये तस्वीर सामने आई है। इसमें राहा, ऋषि की गोद में हैं। रणबीर की शादी से पहले ही ऋषि इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में ये तस्वीर हर किसी को चौंका देती है। इसे देख फैंस इमोशनल भी हो रहे हैं। ये तस्वीर एआई-जनरेटेड है। एक फैन ने इंस्टाग्राम पर इसे बनाकर शेयर किया है। फैन ने यह भी बताया कि कैसे उसने ऋषि की पुरानी तस्वीर और रणबीर के साथ राहा की फोटो का उपयोग करके इसे बनाया है।

ऋषि ग्रे सूट में थे, जबकि राहा ने गुलाबी और सफेद रंग की ड्रेस पहनी है। इससे पहले रणवीर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर और आलिया की मां सोनी राजदान ने राहा और ऋषि की एक एटिडेट फोटो शेयर की थी। उल्लेखनीय है कि ऋषि का ल्यूकेमिया की वजह से 30 अप्रैल 2020 को 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को आलिया के साथ शादी की थी। कपल ने 6 नवंबर 2022 को राहा का वेलकम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम