न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा अली खान ने मां और भाई के साथ मनाया जन्मदिन, करीना-अनन्या ने इस अंदाज में दी बधाई

एक्ट्रेस सारा अली खान आज शनिवार (12 अगस्त) को 28 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले सोशल मीडिया पर अलग-अलग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Aug 2023 6:14:56

सारा अली खान ने मां और भाई के साथ मनाया जन्मदिन, करीना-अनन्या ने इस अंदाज में दी बधाई

एक्ट्रेस सारा अली खान आज शनिवार (12 अगस्त) को 28 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सारा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे खुद से जुड़ी बाते हमेशा उन्हें बताती रहती हैं, फिर इस खास अवसर को कैसे मिस कर सकती थीं। सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां पेश की हैं।

सारा ने जन्मदिन घर पर ही मनाया। सारा इस दौरान अपनी मां एक्ट्रेस अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि शुक्रवार रात को घड़ी की सूई 12 पर आते ही मां और भाई ने सारा को यह सरप्राइज दिया। सभी नाइट ड्रेस में हैं। कमरे को भी डेकोरेट किया गया और सारा के लिए यह दिन स्पेशल बनाया गया।

अमृता काफी एक्साइटेड लग रही हैं वहीं सारा की खुशी का ठिकाना भी नहीं है। केक से जब स्पार्कलिंग केंडल जलाई जाती है तो सारा उसमें से निकलने वाली चिंगारी को देख चौंक जाती हैं। सारा कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वे मां के सबसे करीब हैं और भाई उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं।

sara ali khan,Kareena Kapoor Khan,ananya panday,sara birth day,Amrita Singh,ibrahim ali khan,saif ali khan

करीना ने शेयर किया दो फोटो का कोलाज, लिखा...

सारा को उनके पिता सैफ अली खान की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर की ओर से खास अंदाज में बधाई मिली है। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो फोटो के कोलाज पर 'बडे बेब' स्टिकर चिपकाया और लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो ब्यूटीफुल @saraalihan95. आपका वर्ष शानदार रहे।” एक फोटो में छोटी सारा और सैफ तथा दूसरी में करीना व सैफ के छोटे बेटे जहांगीर अली खान व सारा हैं।

सारा की दोस्त एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी पोस्ट डाल विश किया। अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सारा के साथ पुरानी तस्वीर साझा करते हुए सारा की खूब तारीफ की। एक्ट्रेस राधिका मदान ने एक पहाड़ी स्थान पर चट्टान पर सारा के साथ बैठे हुए अपनी एक फोटो शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसके साथ लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं मिस हटके। आपको सारी खुशियां और प्यार।”

सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो अब वह ‘मर्डर मुबारक’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ में अपनी अदाकारी का जादू चलाती दिखेंगी। सारा ने 5 साल पहले दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी। इस साल उन्हें दो फिल्मों में देखा गया। एक सस्पेंस थ्रिलर गैसलाइट जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई और एक विक्की कौशल के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार