न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे कार्तिक-सारा, सोनाक्षी ने जहीर को स्पेशल स्टाइल में किया बर्थडे विश

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने साल 2020 में आई फिल्म ‘लव आजकल’ में पहली बार एक साथ काम किया था। इस दौरान दोनों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 7:34:05

2 News : एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे कार्तिक-सारा, सोनाक्षी ने जहीर को स्पेशल स्टाइल में किया बर्थडे विश

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने साल 2020 में आई फिल्म ‘लव आजकल’ में पहली बार एक साथ काम किया था। इस दौरान दोनों का अफेयर भी सुर्खियों में आ गया था। फैंस को यह जोड़ी खूब पसंद आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें ‘सार्तिक’ नाम दे दिया। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। इस बीच एक ऐसी खबर आई है जो उनके फैंस को खुश कर देगी। दोनों एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सारा और कार्तिक फिल्म ‘भुल भुलैया 3’ में एक साथ काम करते दिख सकते हैं। यह हॉरर और कॉमेडी फिल्म साल 2024 में फ्लोर पर जा सकती है। माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी तैयार है। फिल्ममेकर अनीस बज्मी और भूषण कुमार ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद ‘भूल भुलैया 3’ के साथ फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थीं।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कुछेक मौकों पर कार्तिक और सारा फिर से साथ स्पॉट किए गए थे। इससे अनुमान लगाया जाने लगा था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। पिछले दिनों सारा ने ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन के एक एपिसोड में कार्तिक से ब्रेकअप को लेकर बात की थी। उनके मुताबिक उनके लिए ये आसान नहीं था।

कुछ समय से जहीर इकबाल के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं सोनाक्षी सिन्हा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल आज रविवार (10 दिसंबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जहीर पर प्यार लुटाया और उन्हें जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी। सोनाक्षी ने एक क्यूट वीडियो शेयर कर खूबसूरत कैप्शन भी दिया। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो अपलोड किया, उसमें वह जहीर के साथ क्रेजी, फनी एक्ट करती दिख रही हैं। दोनों के बीच खास बॉन्ड है।

सोनाक्षी ने लिखा 'द क्रे टू माई जेड(ई)... यह काफी स्पष्ट है। जन्मदिन की शुभकामनाएं...आप मेरे पर्सनल साइको हो। इसके बाद एक्ट्रेस डायना पेंटी ने भी जहीर को विश करते हुए कमेंट बॉक्स रेड हार्ट से भर दिया। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने लिखा ओउउउउइइइ। बता दें कि सोनाक्षी पिछले काफी समय से जहीर के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वे कई दफा साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने 'डबल एक्सएल' फिल्म के साथ म्यूजिक वीडियो 'ब्लॉकबस्टर' में भी साथ काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे