न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय दत्त के इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सिर में आई चोट, स्मृति ईरानी ने इस निजी सवाल पर दिया करारा जवाब

काफी समय से फिल्म 'डबल आई स्मार्ट' की शूटिंग में बिजी चल रहे दिग्गज एक्टर संजय दत्त को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। बताया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Aug 2023 6:14:03

संजय दत्त के इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सिर में आई चोट, स्मृति ईरानी ने इस निजी सवाल पर दिया करारा जवाब

काफी समय से फिल्म 'डबल आई स्मार्ट' की शूटिंग में बिजी चल रहे दिग्गज एक्टर संजय दत्त को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि संजय बैंकॉक (थाईलैंड) में फिल्म के सेट पर चोटिल हो गए। एक फाइटिंग सीक्वेंस के दौरान संजय के सिर पर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें कुछ टांके भी लगे हैं।

'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के अनुसार बीते हफ्ते संजय एक्शन सीन को शूट कर रहे थे। तब तलवारों से लड़ने के दौरान उनके सिर पर चोट लग गई। चोट के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उन्हें कुछ टांके भी लगे हैं। खबरों की मानें तो टांके के बाद संजय फिर सेट पर लौट आए हैं और शूटिंग कर रहे हैं। संजय को अप्रैल में भी कन्नड़ फिल्म KD की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। इलाज के बाद उन्होंने वहां भी शूट जारी रखा।

कुछ समय पहले संजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'डबल आई स्मार्ट' को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने डायरेक्टर जगन्नाध जी पुरी के साथ काम करने को लेकर अनुभव बताया था। फिल्म 8 मार्च 2024 को रिलीज होगी। संजय के अलावा फिल्म 'बाप' में सनी देओल, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती के साथ दिखेंगे। साथ ही वे फिल्म 'वेलकम 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 64 वर्षीय संजय को 3 साल पहले कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो गई थी, जिसे वे हराने में सफल रहे।

sanjay dutt,double ismart movie,sanjay dutt injury,smriti irani,tv actress smriti irani,minister smriti irani

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर रखा था ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन

टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी फिलहाल केंद्र सरकार में मंत्री हैं, लेकिन कभी-कभार वो छोटे पर्दे के दौर को भी याद करती हैं। स्मृति ने हाल ही में फैंस के लिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था, जिसके तहत उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान स्मृति से एक सोशल मीडिया यूजर ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर उन्हें गुस्सा आ गया। हालांकि उन्होंने संयम का परिचय देते हुए शानदार जवाब दिया। दरअसल, एक यूजर ने स्मृति से जुबिन ईरानी के साथ शादी और उनकी एक्स वाइफ मोना को लेकर सवाल पूछ डाला।

इस यूजर ने लिखा- 'आपकी शादी आपकी फ्रेंड के पति से हुई है क्या?' इस पर स्मृति ने लिखा - 'नहीं जी, मोना मुझसे 13 साल बड़ी हैं तो वो मेरी बचपन की सहेली नहीं है। मोना मेरे परिवार के सदस्य की तरह है और वो कोई राजनेता नहीं हैं इसलिए उन्हें इसमें मत घसीटिए। मुझसे झगड़ा कीजिए, मेरे साथ बहस कीजिए, मुझे अपमानित कीजिए लेकिन आप जिस गटर में हैं उसमें किसी ऐसे आम नागरिक को खींचने की कोई जरूरत नहीं है, जिसका राजनीति से कोई लेना- देना नहीं है।'

आपको बता दें कि स्मृति ने साल 2001 में जुबिन ईरानी से शादी की थी। जुबिन की पहली पत्नी मोना थी, जिससे उन्हें एक बेटी शैनेल हैं। स्मृति और जुबिन के दो बच्चे जोहर व जोइश हैं। स्मृति ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, 'कविता', 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'रामायण', 'थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान' और 'तीन बहूरानियां' सहित कई टीवी शो में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार