न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मां को हर पल याद करते हैं संजय, बर्थ एनिवर्सरी पर हुए भावुक, विक्की ने इन्हें ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर सुनीत दत्त की पत्नी और संजय दत्त की मां नरगिस दत्त अपने दौर की बेहतरीन अदाकारा रही हैं। ‘मदर इंडिया’ के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 8:23:58

2 News : मां को हर पल याद करते हैं संजय, बर्थ एनिवर्सरी पर हुए भावुक, विक्की ने इन्हें ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर सुनीत दत्त की पत्नी और संजय दत्त की मां नरगिस दत्त अपने दौर की बेहतरीन अदाकारा रही हैं। ‘मदर इंडिया’ के साथ उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। नरगिस भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की बदौलत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। संजय (64) अपनी मां के दिल के काफी करीब थे। वे अक्सर नरगिस को याद करते हैं और उनके लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक पोस्ट शेयर करते हैं।

संजय इसके अलावा कई टीवी शो में भी अपनी मां के लिए आंसू बहाते दिखे। आज शनिवार (1 जून) को नरगिस की 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। संजू बाबा ने इस खास मौके पर उनके लिए पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में नरगिस की दो फोटो हैं। पहली तस्वीर में संजय मां के साथ खड़े हैं, जबकि दूसरी नरगिस की सोलो फोटो हैं। दोनों तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं।

इनके साथ संजय ने इमोशनल नोट लिखा है। संजय ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मां, मैं आपको हर दिन, हर मिनट, हर सैकंड याद करता हूं। काश आप मेरे साथ होतीं और वैसी जिंदगी जीतीं जैसा आप चाहती थीं। मुझे उम्मीद है कि मैंने आपको गौरवान्वित किया है। मैं आपसे प्यार करता हूं और आपको याद करता हूं मां।”

संजय की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। संजय ने हाल ही 25 मई को पिता की 19वीं पुण्यतिथि पर उनके लिए भी कुछ इसी अंदाज में फीलिंग्स बयां की थीं। बता दें कि नरगिस ने 3 मई 1981 को 51 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। करीब तीन दशक के अपने फिल्मी करिअर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में कीं।

विक्की कौशल ने ‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर को दी जन्मदिन की बधाई

एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें विक्की ‘छत्रपति संभाजी महाराज’ के किरदार में अपना हुनर दिखाएंगे। विक्की ने आज शनिवार (1 जून) को फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर के जन्मदिन पर सेट से BTS तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें विक्की का लुक देखा जा सकता है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फोटो शेयर करते हुए विक्की ने लक्ष्मण के लिए मैसेज भी लिखा है।

विक्की ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लक्ष्मण के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें विक्की काली टी-शर्ट, काली टोपी और चश्मा पहने हुए अपने ‘छावा’ लुक में हैं। उन्होंने लक्ष्मण के कंधों पर हाथ रखा है और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं सर! आपमें एक दोस्त और एक शिक्षक पाकर बहुत खुश हूं। आपका छावा।” उल्लेखनीय है कि जब से ‘छावा’ फिल्म की घोषणा हुई है, तब से सभी की निगाहें विक्की पर टिकी हुई हैं।

उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और मूंछों वाले लुक ने सबका ध्यान खींचा। हाल ही विक्की अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। बता दें ‘छावा’ में विक्की के अपोजिट ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना हैं। विक्की के हाथों में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ ‘बैड न्यूज’ और रणबीर कपूर व आलिया भट्ट के साथ ‘लव एंड वॉर’ जैसी फिल्म भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष