न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शो में सानिया ने लव इंटरेस्ट को लेकर ली चुटकी, जानें ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ सहित इन फिल्मों की कमाई

कपिल शर्मा के ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रहे शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। इसमें सेलेब्रिटीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 1:31:52

2 News : शो में सानिया ने लव इंटरेस्ट को लेकर ली चुटकी, जानें ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ सहित इन फिल्मों की कमाई

कपिल शर्मा के ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रहे शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। इसमें सेलेब्रिटीज के साथ हंसी-मजाक का जबरदस्त तड़का लग रहा है। इस शनिवार (8 जून) को प्रसारित होने वाले एपिसोड में महिला खिलाड़ियों की धूम देखने को मिलेगी। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और मुक्केबाज मैरी कॉम के साथ कपिल एंड कंपनी खूब मस्ती करेगी।

फिलहाल शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे नेटफ्लिक्स और कपिल ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इस सप्ताह हंसी के साथ गेम मोड चालू करो, क्योंकि भारत की बेहतरीन खिलाड़ी आ रही हैं।” प्रोमो में कपिल बोलते हैं कि शाहरुख खान ने कहा कि अगर सानिया पर कोई फिल्म बनेगी तो वह उसमें टेनिस प्लेयर के लव इंटरेस्ट का रोल निभाना चाहेंगे। इस पर सानिया मजेदार जवाब देते हुए कहती हैं, अभी मुझे पहले लव इंटरेस्ट ढूंढना है। इस पर वहां मौजूद कलाकार और ऑडियंस ठहाका लगाते हैं।

उल्लेखनीय है कि सानिया का पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक हो चुका है। उनके एक बेटा है। इसके अलावा प्रोमो में कपिल, मैरी कॉम से कहते हैं कि फीमेल बॉक्सर्स के पति बेहद विनम्र होते हैं। क्या वे शादी से पहले विनम्र होते हैं या शादी के बाद बन जाते हैं। इस पर सानिया कहती हैं, होना पड़ता है, जिसे सुनकर कपिल हंस पड़ते हैं। इस बीच, मैरी कॉम एक किस्सा साझा करने की कोशिश करती हैं जिसमें वह सानिया और साइना के नाम को मिला देती हैं और स्वीकार करती हैं कि दो नामों ने उन्हें भ्रमित कर दिया है! इसके अलावा भी प्रोमो में कई हंसी के पल दिख रहे हैं।

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में लोगों को पसंद आ रही है जान्हवी और राजकुमार की केमेस्ट्री

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने शुक्रवार (31 मई) को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार (4 जून) को 2.10 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21.10 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन 4.60 करोड़, तीसरे दिन 5.50 करोड़ और चौथे दिन 2.15 करोड़ रुपए कमाने में सफल रही।

उल्लेखनीय है कि जान्हवी और राजकुमार इससे पहले ‘रूही’ फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस बीच राजकुमार की ही फिल्म श्रीकांत अभी भी सिनेमाघरों में डटी हुई है। इसने चौथे मंगलवार यानी 26वें दिन 35 लाख रुपए की कमाई की। इसी के साथ ‘श्रीकांत’ का कुल कलेक्शन 44.95 करोड़ रुपए हो गया है।

बता दें कि ‘श्रीकांत’ में राजकुमार के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। दिव्या खोसला की फिल्म 'सावि' ने भी 31 मई को ही सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसमें हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर भी हैं। 5वें दिन फिल्म ने 43 लाख रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 6.28 करोड़ रुपए हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क