न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समीरा रेड्‌डी का सब्जी वाले भी इसलिए उड़ाते थे मजाक! गूगल ने स्पेशल डूडल के साथ दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी पिछले कुछ समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह फिलहाल पूरा ध्यान परिवार पर दे रही हैं। समीरा सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Aug 2023 12:02:29

समीरा रेड्‌डी का सब्जी वाले भी इसलिए उड़ाते थे मजाक! गूगल ने स्पेशल डूडल के साथ दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी पिछले कुछ समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह फिलहाल पूरा ध्यान परिवार पर दे रही हैं। समीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समीरा स्टीरियोटाइप और बॉडी शेमिंग पर खुलकर अपनी बात कहती हैं। अब एक बार फिर इन्हीं मुद्दों पर उन्होंने अपनी व्यथा व्यक्त की। समीरा ने जेनिस सिकेरा के यूट्यूब चैनल पर कहा कि मेरी पहली प्रेग्नेंसी के वक्त मुझे बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

मुझे पोस्टपार्टम ब्लूज था। मेरा वजन बहुत बढ़ गया...और लोग इस पर कमेंट करते थे। यहां तक कि भाजीवाला भी कहेगा, 'दीदी क्या हो गया है आपको?' 'दीदी आप हो?' मुझे अब भी हैरानी होती है कि भारतीयों में यह कहने की हिम्मत कैसे होती है, 'आप बदल गई हो ना मैडम?' वैसे इस तरह के कमेंट्स का मुझ पर अब कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि मैं भ्रम में फंस गई थी कि लोग मुझे किस तरह देख रहे हैं।

मैं पैपराजी के फोटो खींचे जाने से इतना डर गई थी कि मैं बाहर जाने से बचती थी। अब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो खुद को कहना चाहती हूं, समीरा तुमने अपने साथ ऐसा क्यों किया? उल्लेखनीय है कि समीरा ने 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे के साथ शादी की। उनके दो बच्चे हंस और नायरा हैं। समीरा ने 'रेस', 'डरना मना है', 'टैक्सी नंबर 9211', 'दे दनादन' सहित कई फिल्मों में आइटम सोंग किए हैं।

sameera reddy,sridevi,sameera reddy body shaming,sameera you tube,sridevi birth anniversary,sridevi google doodle

आज है दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी आज भले ही दुनिया में नहीं हो लेकिन वे अपनी एक्टिंग और खूबसरती के दम पर फैंस के दिलों में जिंदा हैं। श्रीदेवी का आज यानी 13 अगस्त को 60वां जन्मदिन है। उनके चाहने वाले उन्हें तहे दिल से याद कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भी श्रीदेवी की याद में उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एक शानदार डूडल बनाया है। डूडल के माध्यम से गूगल ने श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया है।

गूगल ने अपने होमपेज पर मुंबई बेस्ड गेस्ट ऑर्टिस्ट भूमिका मुखर्जी के द्वारा श्रीदेवी की प्यारी सी तस्वीर बनाकर उन्हें याद किया है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को एक तमिल परिवार में हुआ था। उनका असली नाम अम्मा यंगर अय्यपन था परंतु उन्हें बॉलीवुड में श्रीदेवी के नाम से पहचान मिली। श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। 19 साल की उम्र में अमोल पालेकर की फिल्म 'सोलवा सावन' में एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया।

श्रीदेवी ने 'चांदनी', 'लम्हे', 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज', 'नगीना','सदमा', 'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभाए। आखिरी बार वह 2017 में आई फिल्म 'मॉम' में दिखी थीं और शानदार अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था। श्रीदेवी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी 1996 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ हुई थी। उनके दो बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर हैं। श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार