न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संभावना सेठ की मां का निधन, एक्ट्रेस के पति ने शेयर की पोस्ट, यह स्टार कपल होने वाला है अलग

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर मिली है। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ की मां सुषमा सेठ का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Feb 2024 6:51:24

2 News : संभावना सेठ की मां का निधन, एक्ट्रेस के पति ने शेयर की पोस्ट, यह स्टार कपल होने वाला है अलग

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर मिली है। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ की मां सुषमा सेठ का मंगलवार (20 फरवरी) रात निधन हो गया। सुषमा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। संभावना के पति अविनाश द्विवेदी ने एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बहुत भारी मन और दुख के साथ हार्ट ब्रेकिंग खबर को शेयर करते हुए कहना पड़ रहा है कि संभावना सेठ की मां का निधन हो गया है। उनका निधन मंगलवार रात 7:30 बजे हुआ है। वह शांतिपूर्ण तरीके से हमें छोड़ गईं। इसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। अपनी प्रार्थना में उन्हें याद रखना।” संभावना ने लोगों से एक खास अपील भी की है। उन्होंने फैंस से निवेदन करते हुए कहा कि हमारा परिवार इस समय दुखी है इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि हमारी प्राईवेसी का ध्यान रखें।

साथ ही मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ करें। संभावना की मां के निधन पर कई सेलिब्रिटीज ने दुख जाहिर किया है। एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, “भगवान तुम्हें हिम्मत दे और पवित्र आत्मा को शांति दे। आई एम सॉरी तुम्हारे लॉस के लिए।” जॉनी लिवर की बेटी जैमी लिवर ने लिखा, “संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।”

मोनालिसा ने लिखा, “मजबूत रहो संभावना और अविनाश द्विवेदी, उनकी आत्मा को शांति मिले।” 43 वर्षीय संभावना को आपने भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। इसके अलावा टीवी पर संभावना काफी एक्टिव रही हैं। वह ‘बिग बॉस 2’ में भी नजर आई थीं। संभावना ने साल 2016 में अविनाश के साथ शादी की थी।

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और भूषण कुमार की तलाक की अटकलें

टी-सीरीज की मालकिन और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दिव्या और उनके पति टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। दिव्या जल्द ही अपने पति से तलाक ले सकती हैं। हाल ही में 'रेडिट' पर एक यूजर ने दिव्या के इंस्टा हैंडल का एक स्क्रीनग्रैब साझा किया, जिसमें उनके नाम के आगे 'कुमार' सरनेम नहीं था।

यूजर के दावे के अनुसार अभिनेत्री ने अपने नाम से पति का सरनेम हटा दिया है, जो पहले 'दिव्या खोसला कुमार' के रूप में दिखाई देता था। इसके अलावा यह भी दावा किया गया कि दिव्या ने पति के म्यूजिक लेबल 'टी-सीरीज' को भी अनफॉलो कर दिया है। दिव्या ने साल 2005 में अपने से लगभग 10 साल बड़े भूषण कुमार से शादी रचाई थी। दिव्या फिलहाल 36 साल की हैं। दिव्या जब 18 बरस की थीं तब उन्होंने 13 फरवरी 2005 को वैष्णो देवी, कटरा में भूषण संग शादी रचाई थी।

कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुहान है। बता दें कि दिव्या और भूषण की कहानी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं थी। भूषण पहली नजर में ही दिव्या को दिल दे बैठे थे। दिव्या साल 2004 में फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के सेट पर ही दिव्या और भूषण की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मैसेज का सिलसिला शुरू हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम