न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामंथा रुथ प्रभु का टूट गया दिल! नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई के बाद शेयर की ये पोस्ट

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हजबैंड एक्टर नागा चैतन्य ने गुरुवार (8 अगस्त) को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 11:06:13

सामंथा रुथ प्रभु का टूट गया दिल! नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई के बाद शेयर की ये पोस्ट

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हजबैंड एक्टर नागा चैतन्य ने गुरुवार (8 अगस्त) को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली। नागा के पिता सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर खुशी जताते हुए कपल को शुभकामनाएं दीं। अब सब सामंथा की रिएक्शन जानने को बेकरार हैं। फैंस ने सामंथा के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजरें टिकाई हुई हैं। इस बीच, सगाई के बाद सामंथा ने कुछ पोस्ट शेयर की हैं, लेकिन उनका संबंध नागा से नहीं है।

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगट के कुश्ती से संन्यास लेने की खबर शेयर की। साथ ही इसके ऊपर एक दिल टूटने वाला इमोटिकॉन भी जोड़ा। बाद में सामंथा ने एक एआई क्लास का विज्ञापन शेयर किया। कुछ घंटों बाद, सामंथा ने पेरिस ओलंपिक की जीत के बारे में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम की जश्न मनाने वाली पोस्ट शेयर की। सामंथा ने भले ही सीधे तौर पर सगाई को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दी है, लेकिन फैंस टूटे दिल के इमोटिकॉन से अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस की क्या हालत होगी।

बता दें कि नागा और सामंथा ने 6 अक्टूबर 2017 को शादी की थी और चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से ठीक चार दिन पहले इस कपल ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया था। इससे फैंस का दिल टूट गया था। बता दें जिस दिन सामंथा ने नागा को प्रपोज किया था उसी तारीख पर नागा ने शोभिता से सगाई की है। सामंथा ने साल 2022 में बताया था कि वह मसल डिसऑर्डर मायोसाइटिस से जूझ रही हैं। इस बीमारी की वजह से सूजन आपकी मांसपेशियों को कमजोर बना देती हैं और बहुत दर्द भी होता है। मायोसाइटिस के इलाज के लिए सामंथा ने एक्टिंग की दुनिया से एक साल का ब्रेक भी लिया था।

samantha ruth prabhu,actress samantha ruth prabhu,naga chaitanya,actor naga chaitanya,samantha naga,sobhita dhulipala,actress sobhita dhulipala,nagarjuna

फैंस कर रहे नागा चैतन्य से इस फोटो को हटाने की मांग

सामंथा से अलग होने के बाद नागा ने इंस्टाग्राम से उनके साथ की सारी फोटो डिलीट कर दी थी। हालांकि एक फोटो अभी भी नागा के इंस्टाग्राम पर है जिसमें वे सामंथा के साथ दिख रहे हैं। इसमें कपल कार के दोनों साइड बैक पोज करके खड़ा है। इस फोटो को शेयर करते हुए नागा ने लिखा था, “थ्रोबैक...मिसेज और द गर्लफ्रेंड।” फैंस इस फोटो को डिलीट करने की मांग कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “तुमने सैम के साथ सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं। उसे अनफॉलो कर दिया। इस फोटो को क्यों डिलीट नहीं किया।”

दूसरे ने लिखा, “सैम बैटर डिजर्व करती हैं। इस पोस्ट को डिलीट कर दो।” एक फैन ने लिखा, “प्लीज इस फोटो को डिलीट कर दो। एक लड़की होने के नाते मैं समझ सकती हूं कि सैम पर क्या बीत रही होगी।” बता दें नागा और शोभिता साल 2022 से डेट कर रहे थे। इनके रिलेशनशिप की खबरें तब से आने लगी थीं जब ये वेकेशन पर गए थे और इनकी फोटो वायरल हो गई थीं। हालांकि इसके बाद भी कपल ने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री