न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैन ने शादी के लिए किया प्रपोज तो सामंथा ने दी यह रिएक्शन, फातिमा ने इस बात को बताया भयानक

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य ने हाल ही में एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से सगाई कर ली। इस मौके पर दोनों के परिवार मौजूद थे। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Aug 2024 2:14:43

2 News : फैन ने शादी के लिए किया प्रपोज तो सामंथा ने दी यह रिएक्शन, फातिमा ने इस बात को बताया भयानक

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य ने हाल ही में एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से सगाई कर ली। इस मौके पर दोनों के परिवार मौजूद थे। इस बीच नागा की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को शादी का प्रपोजल मिला है, जिस पर उन्होंने रिएक्शन दी है। दरअसल सामंथा के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ उन्हें प्रपोज किया है। 'मुकेश चिंता' नाम के एक प्रशंसक ने वीडियो साझा किया है, जिसमें वह सामंथा को प्रपोज करता दिख रहा है।

वह हैदराबाद में सामंथा के घर का पता लगाने का ड्रामा करता है और फिर उन्हें प्रपोज करने के लिए उनके 'जिम' में घुटने के बल बैठ जाता है। मुकेश कहता है, “मैं सामंथा के पास जा रहा हूं, उन्हें ये बताने कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं हमेशा उसके लिए मौजूद रहूंगा।” सामंथा के घर पहुंचने के बाद वह उन्हें ढूंढने के लिए जिम पहुंचता है, जहां वह उनसे शादी करने की रिक्वेस्ट कर रहा है और 2 साल का समय मांग रहा है, जिससे वह आर्थिक रूप से सक्षम हो सके। वह कहता है, “अगर आप चाहें तो मैं आपसे शादी करने के लिए तैयार हूं।”

फिर वह घुटने पर बैठ गया और सामंथा को प्रपोज किया। मुकेश ने कैप्शन में लिखा, “आप जो शॉट नहीं लेते उनमें से 100% मिस हो जाते हैं।” सामंथा ने इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “बैकग्राउंड में नजर आ रहे जिम ने मुझे लगभग कन्विंस कर लिया था।” मुकेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सामंथा की प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा, “अगर दुनिया सामंथा के खिलाफ है, तो मैं दुनिया के खिलाफ हूं।” आपको बता दें कि सामंथा ने 2017 में नागा के साथ शादी की थी। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे, लेकिन शादी के चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

फातिमा सना शेख ने इराक में शादी की उम्र घटाने वाले प्रस्ताव पर दी रिएक्शन

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने साल 2016 में ‘दंगल’ में पहलवान गीता फोगाट की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद फातिमा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फातिमा ने अब इराक में लड़कियों के लिए विवाह की कानूनी उम्र घटाकर 9 साल करने के प्रस्ताव पर रिएक्शन देते हुए इसे भयानक बताया है।

फातिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खबर के लिंक को शेयर करके लिखा, “इराक लड़कियों के लिए विवाह की कानूनी उम्र 15 से घटाकर 9 साल करने की योजना बना रहा है। उफ्फ! क्या किसी दुनिया में इसका कुछ मतलब भी है? भयानक है ये।” बता दें कि इराक की संसद में एक विधेयक प्रस्तावित है। इसमें लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र घटाकर 9 साल करने का प्रस्ताव है।

इसका उद्देश्य देश के पर्सनल स्टेटस लॉ में संशोधन करना है, जो फिलहाल शादी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित करता है। यह इराक के नागरिकों को परिवार मामलों पर फैसला करने के लिए धार्मिक अधिकारियों या सिविल न्यायपालिका के बीच चयन करने की इजाजत देगा। इस विधेयक को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।

बहरहाल फातिमा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने 1997 में आई फिल्म ‘इश्क’ में एक बाल कलाकार के रूप में करिअर की शुरुआत की थी। फातिमा ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, ‘आकाशवाणी’, ‘लूडो’, ‘सूरज पे मंगल भारी’, ‘अजीब दास्तान’, ‘धक धक’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग की चमक बिखेर चुकी हैं। वह अब ‘मैट्रो…इन दिनों’ और ‘उल जलूल इश्क’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क