न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने शेयर कीं ‘एनिमल’ फिल्म की BTS तस्वीरें, संजय की अंतिम यात्रा में पहुंचे सितारे, अभिषेक ने यूं किया याद

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ जल्द ही सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। इस एक्शन क्राइम फिल्म के डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 7:17:07

2 News : इन्होंने शेयर कीं ‘एनिमल’ फिल्म की BTS तस्वीरें, संजय की अंतिम यात्रा में पहुंचे सितारे, अभिषेक ने यूं किया याद

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ जल्द ही सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। इस एक्शन क्राइम फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी हैं। इसे 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन जारी है। अब फिल्म में रणबीर की बहन ‘रीत’ की भूमिका निभा रहीं सलोनी बत्रा ने आज सोमवार (20 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर ‘एनिमल’ की कुछ दिलचस्प BTS (बिहाइंड द सीन) फोटो शेयर की हैं।

इस पोस्ट में रणबीर के साथ कई सेल्फी के साथ फिल्म की एक तस्वीर भी दिखाई गई है। सलोनी ने कैप्शन में लिखा, “एकमात्र #rk के साथ भाई-बहन की भावनाएं!! आकर्षक रणबीर कपूर के साथ @animalthefilm के कुछ पर्दे के पीछे के क्षणों को साझा करने के लिए रोमांचित हूं, रीत, उनकी ऑन-स्क्रीन बहन के रूप में इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं। भावनाओं के रोलरकोस्टर के लिए तैयार हो जाइए! #animalkibehen #animal #BTS #RanbirKapoor #Reet @animalthefilm @sanदीपreddy.vanga #animalkibehen”

इस बीच, डायरेक्टर वांगा ने सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलासा किया कि ‘एनिमल’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा। उन्होंने रणबीर के साथ अपनी एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर साझा की और तस्वीर के ऊपर लिखा है, “23 नवंबर को ट्रेलर।” इससे पहले रणबीर और बॉबी देओल फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे थे। वहां दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म की एक मिनट की स्क्रीनिंग की गई थी।

डायरेक्टर संजय गढ़वी का रविवार को हार्ट अटैक से हो गया था निधन

धूम फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर संजय गढ़वी का रविवार को मुंबई में मॉर्निंग वॉक के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज सोमवार (20 नवंबर) को ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। संजय की अंतिम यात्रा के दौरान एक्ट्रेस तब्बू, फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर और सिद्धार्थ आनंद भी पहुंचे। संजय की अचानक मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा है।

संजय के परिवार में उनकी पत्नी जिना और दो बेटियां हैं। संजय गुजराती लोक साहित्य के मशहूर व्यक्ति मनुभाई गढ़वी के बेटे हैं। उन्होंने डायरेक्शन की शुरुआत ‘तेरे लिए’ से की थी। यशराज फिल्म्स (YRF) की फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ के बाद उन्होंने ‘धूम’ के साथ जबरदस्त सफलता दर्ज की। इसका सीक्वल ‘धूम 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस बीच, एक्टर अभिषेक बच्चन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर संजय की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

उन्होंने लिखा, “संजू, जब मैंने पिछले हफ्ते आपसे बात की थी और हम अपनी शूटिंग और यादों को याद कर रहे थे तो मैंने कभी अपने पागलपन भरे सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मुझे इस तरह की पोस्ट लिखनी पड़ेगी। आपको मुझ पर विश्वास था, तब भी जब मुझे विश्वास नहीं था। आपने मुझे मेरी पहली हिट दी। मैं इसे कभी नहीं भूल सकता या यह व्यक्त नहीं कर पाऊंगा कि इसका मेरे लिए क्या मतलब था। मैं आपकी दोस्ती को हमेशा संजोकर रखूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे