न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 88 के हुए सलीम खान, सलमान ने पिता पर ऐसे लुटाया प्यार, एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे ऋतिक-सबा

अभिनेता सलमान खान अपने परिवार से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। सलमान अपने पिता दिग्गज लेखक सलीम खान के बहुत करीब हैं। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 7:15:59

2 News : 88 के हुए सलीम खान, सलमान ने पिता पर ऐसे लुटाया प्यार, एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे ऋतिक-सबा

अभिनेता सलमान खान अपने परिवार से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। सलमान अपने पिता दिग्गज लेखक सलीम खान के बहुत करीब हैं। आज शुक्रवार (24 नवंबर) को सलीम का 88वां जन्मदिन है। सलमान पिता पर प्यार लुटाने के इस मौके को कैसे चूकते। ऐसे में उन्होंने पिता के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर खास पोस्ट शेयर की है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट अपलोड की है।

सलमान ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर से फैंस को रूबरू कराया है। फोटो में सलमान पिता के साथ गार्डन एरिया में क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। दोनों ने ब्लू कलर के आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विन किया है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे टाइगर।” बता दें कि इन दिनों सलमान की ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हुई थी और इसने 12 दिन में दुनियाभर में 427 करोड़ रुपए कमाने के साथ भारत में 250 करोड़ का आंक़ड़ा पार कर लिया है। बहरहाल सलीम की बात की जाए तो उन्होंने एक अभिनेता के रूप में करिअर की शुरुआत 1957 में फिल्म 'अल्लादीन लीला' से की थी। कुछ और रोल करने के बाद उन्होंने जावेद अख्तर के साथ साझेदारी की और दोनों ने मिलके कई सुपरहिट फिल्में लिखीं।

लंबे समय से चल रहा है ऋतिक रोशन और सबा आजाद का अफेयर

एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सबा आजाद एक बार फिर साथ दिखे। दोनों शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्हें पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया। उनकी बैक-टू-बैक कई तस्वीरें क्लिक कर ली गईं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था।

उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ऋतिक के साथ सबा की स्माइल ने ध्यान खींचा। सबा काफी खुश नजर आईं। बता दें कि पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे शादी करेंगे। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दी है। नेटिजंस अक्सर उन्हें ट्रोल करते हैं।

लोग एज गैप को लेकर उन्हें निशाना बनाते हैं। उल्लेखनीय है कि ऋतिक ने गुजरे जमाने के हीरो संजय खान के बेटे सुजैन के साथ शादी की थी और उनके दो बेटे हैं। दोनों का तलाक हो चुका है। जहां ऋतिक और सबा के अफेयर के चर्चे हैं, वहीं सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे