न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने फैंस को इस अंदाज में दी ईद की मुबारकबाद, आलिया ने दिलाई रणबीर-राहा की प्यारी झलक

सुपरस्टार सलमान खान ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट करते हुए ईद की मुबारकबाद दी है। सलमान ने आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 7:58:55

2 News : सलमान ने फैंस को इस अंदाज में दी ईद की मुबारकबाद, आलिया ने दिलाई रणबीर-राहा की प्यारी झलक

सुपरस्टार सलमान खान ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट करते हुए ईद की मुबारकबाद दी है। सलमान ने आज सोमवार (17 जून)) को इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की। सलमान ने अपनी एक तस्वीर डाली, जिसमें वे सुकून से बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में खूबसूरत आसमान भी नजर आ रहा है। सलमान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक।” सलमान की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार पिछले साल 'टाइगर 3' में बड़े पर्दे पर देखा गया था। फिल्म ने यूं तो अच्छा बिजनेस किया, लेकिन वह उस शिखर पर नहीं पहुंच पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। अब सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

सलमान एक बार फिर पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। सलमान 18 जून से शूटिंग शुरू कर देंगे। बता दें कि साल 2025 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की घोषणा अप्रैल में की गई थी। 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और इसके डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस हैं। इसमें ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

आलिया भट्ट ने शेयर की रणबीर कपूर और राहा की तस्वीर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वह अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। काम के बीच आलिया को जब भी मौका मिलता है वो पति-बेटी के साथ वेकेशन पर निकल जाती हैं। अब आलिया ने रणबीर और राहा की एक क्यूट तस्वीर शेयर कर फैंस को ट्रीट दी है। इस फोटो में बाप-बेटी के बीच खास बॉन्डिंग दिख रही है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर की है।

इसमें रणबीर बिटिया का हाथ थामे चलते दिख रहे हैं। रणबीर ने ग्रीन टी शर्ट के साथ व्हाइट हाफ पैंट और सफेद शूज पहने हैं। उन्होंने कैप लगा रखी है। राहा येलो कलर की फ्रॉक के साथ पापा से मैचिंग व्हाइट शूज पहने आगे बढ़ती दिख रही हैं। फोटो में दोनों का पिछला हिस्सा नजर आ रहा है। आलिया ने लिखा, “कैप्शन की कोई जरूरत नहीं।”

ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। हाल ही में इस मूवी की रिलीज डेट का एलान हुआ है। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगी। इस मूवी में उनके रणबीर कपूर और विक्की कौशल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क