न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने शेयर की ‘सिकंदर’ के फर्स्ट लुक की फोटो, रणबीर-राहा की बोंडिंग को लेकर बोलीं आलिया

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं चाहें वो फिल्में कर रहे हों या नहीं। मीडिया और फैंस की नजरें उनकी प्रोफेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 1:35:31

2 News : सलमान ने शेयर की ‘सिकंदर’ के फर्स्ट लुक की फोटो, रणबीर-राहा की बोंडिंग को लेकर बोलीं आलिया

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं चाहें वो फिल्में कर रहे हों या नहीं। मीडिया और फैंस की नजरें उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों पर लगी रहती हैं। सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें ‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सलमान के साथ नजर आएंगी। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।

उन्होंने आज बुधवार (19 जून) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक BTS फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। सलमान ने अपने एक्स (ट्वीटर) पर 'सिकंदर' की टीम के साथ एक फोटो अपलोड की है। इसमें सलमान के साथ प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस दिख रहे हैं। तीनों को सेट पर हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है। सलमान का पहला लुक देखकर उनके फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं।

सलमान एक नए डैशिंग लुक में हैं। सलमान ने तस्वीर साझा कर लिखा, “टीम सिकंदर के साथ ईद 2025 का इंतजार कर रहा हूं।” इस पोस्ट को सलमान ने साजिद, मुरुगादॉस और रश्मिका को टैग किया है। सलमान ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वे 18 जून से शूटिंग करेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। इससे पहले सलमान और साजिद की जोड़ी ने साल 2014 में ‘किक’ फिल्म के रूप में फैंस को ईद का तोहफा दिया था।

राहा के फैशन ऑप्शन के बारे में रणबीर हैं बहुत खास : आलिया

एक्ट्रेस आलिया भट्ट, एक्टर रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा इन दिनों खबरों में बने रहते हैं। आलिया ने अब एक इंटरव्यू में रणबीर को लेकर खुलासा किया है। आलिया से जब पूछा गया कि क्या पिता के रूप में रणबीर के बारे में कुछ ऐसा है जिसने उन्हें चौंकाया, तो एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे कुछ भी शॉकिंग नहीं लगता। ऐसा नहीं है कि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मुझे हमेशा स्वाभाविक रूप से लगता था कि वह एक इंक्रेडिबल पिता होंगे।

बाप-बेटी के बीच का रिश्ता बहुत मजेदार है। वे एक साथ बहुत मजे करते हैं। हमेशा एक-दूसरे को परेशान करते रहते हैं। एक-दूसरे की टांग खींचते हैं। वे सबसे मजेदार बातचीत करते हैं। वे एक-दूसरे को हंसाते हैं। एक बात जिससे मैं सबसे ज्यादा हैरान हूं, लेकिन शायद मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया, वह यह है कि राहा के फैशन ऑप्शन के बारे में रणबीर कितने खास हैं। मुझे उनसे जाकर पूछना पड़ता है, “रणबीर, राहा को आज इस चीज के लिए क्या पहनना चाहिए?”

वह आकर अलमारी में से कुछ ढूंढ़ते हैं और उसे एक साथ रखते हैं और उसमें भी पूरी तरह से शामिल हो जाते हैं। जब आपको लगता है कि मैं ही ऐसा करूंगी, तो मैं कहती हूं, “नहीं नहीं, यह उन पर छोड़ दो। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी और उसी साल नवंबर में राहा के रूप में उनके घर नन्ही परी आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क