न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने बताया कब स्ट्रीम होगी ‘एंग्री यंग मैन : द सलीम-जावेद स्टोरी’, हिमांशी ने आसिम पर कसा तंज

सुपरस्टार सलमान खान ने आज शनिवार (10 अगस्त) को अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने दिग्गज स्क्रीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 7:57:11

2 News : सलमान ने बताया कब स्ट्रीम होगी ‘एंग्री यंग मैन : द सलीम-जावेद स्टोरी’, हिमांशी ने आसिम पर कसा तंज

सुपरस्टार सलमान खान ने आज शनिवार (10 अगस्त) को अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने दिग्गज स्क्रीन राइटर जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर की डॉक्यूमेंट्री सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस की। सलमान ने मोस्ट अवेटेड डॉक्यूमेंट्री का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया जिसका ऑफिशियल नाम ‘एंग्री यंग मैन : द सलीम-जावेद स्टोरी’ है। पिछले दो साल से इस डॉक्यूमेंट्री पर काम चल रहा था और अब यह रिलीज के लिए तैयार है। यह सीरीज 20 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

सलमान ने कैप्शन में लिखा, “सलीम खान, जावेद अख्तर एंग्री यंग मैन के रूप में।” दिलचस्प बात यह है कि सीरीज के टाइटल का संबंध सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से वास्ता रखता है, जिसकी रचना सलीम-जावेद ने ही की थी। यह सीरीज सलीम-जावेद के जीवन और उनके बेहद सफल करिअर ग्राफ और उनके बीच की दरारों के बारे में है। इसका डायरेक्शन नम्रता राव ने किया है।

इसे सलमान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने को-प्रोड्यूस किया है। यह प्रोजेक्ट सलीम खान के बेटे सलमान और जावेद अख्तर के बच्चों फरहान और जोया अख्तर के बीच फर्स्ट कोलेबोरेशन है। माना जा रहा है कि सीरीज को बढ़िया रिस्पोंस मिलने पर सलमान, फरहान व जोया सलीम-जावेद की जिंदगी पर एक फिल्म भी बना सकते हैं। इस जोड़ी ने 1970 के दशक की कुछ सबसे बड़ी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘यादों की बारात’ और ‘डॉन’ पर काम किया था।

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का पिछले साल हो गया था ब्रेकअप

पंजाबी सिंगर व एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और एक्टर आसिम रियाज लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले साल के अंत में अलग हो गए थे। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह घोषणा की थी। अब हिमांशी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो फैंस के बीच टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। यूजर्स का मानना है कि यह अप्रत्यक्ष तौर पर आसिम पर तंज है।

हिमांशी ने आज शनिवार (10 अगस्त) को इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा है, “मेरे बिना आपको किस (Kiss) की कभी कमी नहीं होगी, लेकिन प्यार की कमी हमेशा रहेगी, हमेशा।” हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन लोग उनका इशारा समझ रहे हैं। अगस्त की शुरुआत में हिमांशी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि गलत के खिलाफ बोलना क्यों जरूरी है।

बता दें कि हिमांशी की आसिम से मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी। वहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, जो लंबे समय तक जारी रहा। दोनों धार्मिक मान्यताओं के कारण अलग हो गए। अभी तक उन्होंने मीडिया के सामने आकर ब्रेकअप के बारे में बात नहीं की है। आसिम पिछले दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आए थे, जहां उन्हें दूसरे ही दिन बदतमीजी के चलते बाहर कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री