न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान ने कहा, अब 1000 करोड़ होना चाहिए कमाई का बैंचमार्क, ‘एनिमल’ से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने

सुपरस्टार सलमान खान गुरुवार (21 सितंबर) को एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘मौजां ही मौजां’ के ट्रेलर लॉन्च...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 1:28:41

सलमान ने कहा, अब 1000 करोड़ होना चाहिए कमाई का बैंचमार्क, ‘एनिमल’ से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने

सुपरस्टार सलमान खान गुरुवार (21 सितंबर) को एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘मौजां ही मौजां’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई चीजों पर रिएक्शन देते हुए सवालों का खुलकर जवाब दिया। सलमान ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी अपनी राय रखी। सलमान ने कहा कि 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा अब काफी पुराना हो चुका है। ये काफी पीछे रह गया।

अब तो पंजाबी या फिर मराठी फिल्में भी 400-600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर रही हैं। लोग फिल्में देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं तो जाहिर है कि ये पैंतरा लौट रहा है। ऐसे में मुझे लगता है कि 100 करोड़ रुपए कमाना कोई बड़ी बात नहीं है। मुझे लगता है कि अब फिल्मों की कमाई का बैंचमार्क 1000 करोड़ रुपए होना चाहिए। इसी दौरान जब गिप्पी ने कहा कि भाई ने जब ये कह दिया है कि हमारी फिल्म अच्छा काम करेगी तो जरूर कुछ बड़ा करेगी।

इस पर सलमान बीच में ही बोल पड़े कि अरे भाई, मेरे पर मत जाना। फिल्म पर जाना। आजकल मेरे खुद के प्रेडिक्शन मेरी फिल्मों पर नहीं जा रहे। उल्लेखनीय है कि सलमान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फ्लॉप हो गई थी। दूसरी ओर, सनी देओल की ‘गदर 2’ और शाहरुख खान की ‘जवान’ भारत में ही 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी हैं।

इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसमें एक्टर रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका है। हाल ही रणबीर का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे देख हर किसी ने तारीफ की। अब 'एनिमल' से दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ गया। साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज को लेकर भी बड़ी अपडेट दी गई है

गुरुवार (21 सितंबर) को फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'एनिमल' से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। इसमें अनिल का तगड़ा अंदाज है।तरण ने लिखा कि 'एनिमल' का टीजर 28 सितंबर को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। अनिल कपूर ने भी यही पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है और लिखा है- ''जानवर के पापा, बलवीर सिंह।''

अनिल का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वैसे तो फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 11 अगस्त को ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि पिछले साल रणबीर ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए खूब वाहवाही लूटी थी। रणबीर के एक्शन वाले रूप को खूब सराहना मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश