न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान ने भांजी को गोद में लेकर की पूजा, शेयर किया वीडियो, अंबानी के घर गणेशोत्सव में दिखे सलमान-ऐश्वर्या

10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत मंगलवार (19 सितंबर) को गणेश चतुर्थी के साथ हुई। इस त्योहार को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Sep 2023 11:20:38

सलमान ने भांजी को गोद में लेकर की पूजा, शेयर किया वीडियो, अंबानी के घर गणेशोत्सव में दिखे सलमान-ऐश्वर्या

10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत मंगलवार (19 सितंबर) को गणेश चतुर्थी के साथ हुई। इस त्योहार को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी धूमधाम से मनाते हैं। सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जहां वो अपने पूरे परिवार के साथ भगवान गणेश की पूजा करते दिख रहे हैं। बता दें कि खान परिवार हर साल अपने घर बप्पा का स्वागत करता है।

इस बार भी सलमान की बहन अर्पिता खान के घर गणेश पूजन रखा गया, जहां सभी मौजूद रहे। वीडियो में सलमान भांजी आयत के साथ आरती कर रहे हैं। आयत, अर्पिता और आयुष शर्मा की बेटी हैं। सलमान के अलावा उनके पिता सलीम खान और मां सलमा खान भी पूजा कर रहे हैं। वीडियो में सलीम खान की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेलेन, सोहेल खान के साथ उनके बेटे योहान, अलवीरा अग्निहोत्री, अर्पिता और आयुष भी आरती करते दिख रहे हैं।

अर्पिता के घर पर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल, सोहा अली खान-कुणाल खेमू व उनकी बेटी इनाया, चंकी पांडे, शमिता शेट्टी, पूजा हेगड़े, करण जौहर और भी कई हस्तियां पहुंचीं। अर्पिता बहन अलवीरा और मां के साथ गणपति को घर लेकर आई थीं।

‘एंटीलिया’ में सलमान भांजी और ऐश्वर्या बेटी के साथ पहुंचीं

मुकेश और नीता अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में भी गणपति बप्पा की स्थापना हुई। इस मौके पर सभी बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन सलमान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर सबकी नजरें रहीं। सलमान ने भांजी अलीजेह के साथ एंट्री की। ब्लू कुर्ता, व्हाइट पजामा पहने सलमान का स्वैग देखते ही बन रहा था। हेयरस्टाइल की वजह से सलमान और भी अलग लग रहे थे। सलमान को देखते ही पैपराजी भाईजान-भाईजान कहकर चिल्लाने लगे।

दूसरी ओर, ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ गणेश पूजा में शामिल हुईं। ऐश्वर्या ने स्काई ब्लू पटियाला सूट पहना था। खुले बाल और छोटी सी बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। आराध्या ने लैमन यलो पटियाला सूट पहना था, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सलमान और ऐश्वर्या सालों बाद एक-दूसरे से टकराए।

उन्हें देख फैंस के दिमाग में एक बार फिर से उनकी लव स्टोरी ताजा हो गई। दोनों के अफेयर की 90 के दौर में खूब चर्चा हुआ करती थी। कहते हैं इनके बीच नजदीकियां फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं और जल्द ही वे सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे। हालांकि अफेयर से ज्यादा सुर्खियां उनके ब्रेकअप की हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार