न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद-रणबीर के बाद अब सलमान का सितारा चमकाएंगे संदीप, इस एक्टर ने कार्तिक को डेडिकेट किया अवार्ड

साउथ इंडियन डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी इस समय सबके चहेते बने हुए हैं। हर ओर उनका नाम छाया हुआ है। संदीप की फिल्म ‘एनिमल’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Feb 2024 2:14:10

2 News : शाहिद-रणबीर के बाद अब सलमान का सितारा चमकाएंगे संदीप, इस एक्टर ने कार्तिक को डेडिकेट किया अवार्ड

साउथ इंडियन डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी इस समय सबके चहेते बने हुए हैं। हर ओर उनका नाम छाया हुआ है। संदीप की फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। फिल्म ने भारत के साथ पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ रिकॉड कमाई की।

इसमें जबरदस्त हिंसा और बोल्ड सीन होने के बावजूद दर्शकों को इसका फ्लेवर बहुत पसंद आया। कहा जा रहा है कि फिल्म का सीक्वल एनिमल पार्क भी बनेगा और संदीप इन दिनों इसी की तैयारी में बिजी हैं। इस बीच संदीप को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक वे जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने का ऐलान कर सकते हैं। संदीप ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे सलमान के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाना चाहेंगे।

तब से ही ऐसा लग रहा था कि सलमान और उनके बीच किसी फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। अब खबर है कि उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर सलमान ने रजामंदी दे दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान बेहद अलग किरदार में नजर आएंगे। वे तगड़ा एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। संदीप फिल्म को ‘एनिमल’ की तर्ज पर बनाने की सोच रहे हैं। फिलहाल फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द बुल' की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि संदीप ने ही शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह बनाई थी। फिल्म सुपरहिट रही और शाहिद को इसके लिए खूब सराहना मिली।

Salman Khan,sandeep reddy vanga,salman sandeep,animal,kabir singh,manoj bajpayee,kartik aaryan

मनोज बाजपेयी ने कार्तिक आर्यन की इन शब्दों में की तारीफ

जबरदस्त प्रतिभा के धनी एक्टर मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में अपना अवार्ड अपने पसंदीदा स्टार कार्तिक आर्यन को समर्पित किया। मनोज को उनकी एक्टिंग के लिए पुरस्कार मिला और उन्होंने खास तौर पर कार्तिक को स्टेज पर बुलाया। अपना पुरस्कार कार्तिक को समर्पित करते हुए मनोज ने कहा कि वे बाहर से आंखों में सितारे लेकर आने वाले सभी लोगों के सच्चे प्रतिनिधि हैं और जो इसे सरासर लचीलेपन, बुद्धिमत्ता और पूर्ण समर्पण के साथ हासिल करते हैं।

मैं अपने निर्देशक को धन्यवाद देने से पहले कार्तिक और उनके जैसे अन्य सभी अभिनेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इतना साहस जुटाकर इस बड़ी बुरी दुनिया में आए और तब तक दरवाजे पर दस्तक देते रहे, जब तक दरवाजा खुला। मनोज ने आखिरी में कहा, “तो यह पुरस्कार आपके लिए भी है कार्तिक।” बता दें कि मनोज और कार्तिक दोनों ही बॉलीवुड के लिए आउटसाइडर हैं। इसका मतलब ये है कि उनके खानदान का इस फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, यानी कि उन्हें यहां कोई गॉडफादर नहीं मिला।

दोनों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खास मुकाम हासिल किया है। टीवी की दुनिया से करिअर शुरू करने वाले मनोज को तो दर्शकों का मनोरंजन करते दो दशक से भी ज्यादा हो चुका है। कार्तिक की बात करें तो उन्हें भी शुरुआती फिल्मों में नोटिस नहीं किया गया था। हालांकि उन्होंने हार मानने के बजाय लगातार कोशिश करना जारी रखा, जिसका नतीजा आज सबके सामने है। कार्तिक इन दिनों ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म को लेकर लाइमलाइट में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम