न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ‘पटना शुक्ला’ की स्क्रीनिंग में इन्हें याद कर हुए भावुक, अरबाज और शूरा ने लूटी महफिल

मुंबई में गुरुवार (28 मार्च) को एक्ट्रेस रवीना टंडन की फिल्म ‘पटना शुक्ला’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Mar 2024 11:03:23

2 News : सलमान ‘पटना शुक्ला’ की स्क्रीनिंग में इन्हें याद कर हुए  भावुक, अरबाज और शूरा ने लूटी महफिल

मुंबई में गुरुवार (28 मार्च) को एक्ट्रेस रवीना टंडन की फिल्म ‘पटना शुक्ला’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे वहां पहुंचे। सुपरस्टार सलमान खान भी भाई अरबाज खान के साथ नजर आए। अरबाज इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। रवीना के साथ इस फिल्म में मानव विज, चंदन रॉय सान्याल जैसे और भी कई सितारे हैं। पिछले साल दुनिया को अलविदा कह चुके दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक भी इसका हिस्सा हैं।

अब इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान, सतीश को याद करते हुए इमोशनल नजर आ रहे हैं। जब सलमान वहां पहुंचे तो पैपराजी ने उनसे सतीश को लेकर सवाल किया, जिसके बाद उन्हें याद करते हुए सलमान भावुक हो गए। सलमान ने कहा कि सतीशजी हमारे बड़े ही क्लोज थे। उनके बारे में सबसे अच्छी चीज ये है कि उन्होंने जो भी प्रोजेक्ट लिए थे, मौत से पहले उन्होंने वो सारे खत्म कर दिए। वे ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में भी थे।

बता दें कि सलमान और सतीश ने ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ ‘भारत’ समेत और भी कई फिल्मों में साथ काम किया था। ‘पटना शुक्ला’ आज से OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें सतीश जज की भूमिका में हैं। सतीश का पिछले साल 9 मार्च को हार्ट अटैक की वजह से 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। मौत के बाद वे ‘छतरीवाली’, ‘पॉप कौन’, ‘गन्स एंड गुलाब’, ‘कागज 2’ जैसी फिल्मों/वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। सतीश को उनके जिगरी दोस्त अनिल कपूर और अनुपम खेर भी समय-समय पर याद करते रहते हैं।

स्क्रीनिंग में पहुंचे अरबाज के पिता सलीम खान भी, शूरा ने साथ में दिए पोज

‘पटना शुक्ला’ की स्क्रीनिंग में अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान की जोड़ी ने महफिल लूट ली। इस इवेंट के लिए अरबाज नेवी ब्लू रंग की पेंट और सफेद स्नीकर्स के साथ सफेद टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर, शुरा गिवेंची टी-शर्ट के साथ फ्लेयर्ड जींस में कहर ढा रही थीं। उन्होंने लुक को मिनिमल रखा और खुले बालों के साथ न्यूड मेकअप का ऑप्शन चुना। अरबाज के पिता मशहूर राइटर सलीम खान भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते नजर आए। एक वीडियो में सलीम को बॉडीगॉर्ड्स की मदद से कार्यक्रम स्थल में एंटर करते देखा गया था।

जैसे ही उनकी बहू शूरा ने उन्हें देखा, वह स्टेज पर उनके लिए जगह बनाती नजर आईं। इसके बाद उन्होंने उनके साथ पोज भी दिए। अरबाज ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे पहली बार ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर शूरा से मिले थे। इसके बाद उन्होंने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। शादी के बाद दोनों को लेकर मीडिया और फैंस में जबरदस्त क्रेज है। उन्हें कई दफा साथ स्पॉट किया जा चुका है। बता दें कि अरबाज ने पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। उनके एक बेटा अरहान खान है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम