न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान खान ने चोट के बावजूद शुरू की ‘सिकंदर’ की शूटिंग, कमल हासन के साथ करेंगे एटली की फिल्म में काम

हाल ही खबर आई थी कि सुपरस्टार सलमान खान इस बार टीवी की दुनिया के सबसे विवादास्पद रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस 18’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 1:31:07

2 News : सलमान खान ने चोट के बावजूद शुरू की ‘सिकंदर’ की शूटिंग, कमल हासन के साथ करेंगे एटली की फिल्म में काम

हाल ही खबर आई थी कि सुपरस्टार सलमान खान इस बार टीवी की दुनिया के सबसे विवादास्पद रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि अभी तक न तो मेकर्स और न ही सलमान ने इसकी पुष्टि की है। सलमान के शो नहीं करने की वजह उनका स्वास्थ्य बताया जा रहा है। इस बीच सलमान के फैंस के लिए एक राहतभरी बात है। दरअसल सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' के लिए काफी उत्साहित हैं। सलमान और डायरेक्टर एआर मुरुगदास की जोड़ी की पहली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग जारी है।

अब सेट से सलमान की जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। सलमान चोटिल होने के बावजूद शूटिंग निपटाने में लगे हैं। अब पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि सलमान शूटिंग के लिए वापसी कर चुके हैं। ‘सिकंदर’ एक मेगा-एक्शन मूवी है, जिसे दिग्गज फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी।

इसकी घोषणा की जा चुकी है। मुंबई में फिल्म का 45 दिनों का शेड्यूल तैयार है। इसके बाद टीम हैदराबाद जाएगी, जहां एक महल के सेट में फिल्म शूट होगी। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। बता दें कि ‘सिकंदर’ में एक बड़ा एक्शन सीन है, जो सलमान के साथ सी लेवल से 33 हजार फीट ऊपर एक प्लेन के अंदर शूट किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सलमान की पसलियों में चोट है और इसके बाद शूटिंग को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पिछले दिनों सलमान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सलमान को एक इवेंट में सोफे से उठने में हो रही दिक्कत साफ दिखाई दी थी। वे बार-बार पसलियों पर हाथ रख रहे थे।

Salman Khan,superstar salman khan,sikandar movie,salman sikandar,salman injury,bigg boss 18,kamal haasan,atlee,jawan movie

‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली की एक्शन पैक्ड मूवी में धमाल मचाएंगे सलमान-कमल

सलमान खान (58) और कमल हसन (69) की जोड़ी ‘जवान’ फेम साउथ इंडियन डायरेक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म में नजर आएगी। दोनों एक्शन करते दिखेंगे। एटली ने दोनों दिग्गजों को एक साथ काम करने के लिए मना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान और कमल ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है। सलमान जहां बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं, वहीं कमल को पैन इंडिया का बड़ा कलाकार माना जाता है।

कमल ने 80-90 के दशक में कुछ सुपरहिट हिंदी फिल्मों में काम किया था। कमल हाल ही ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अहम भूमिका में थे। इसके बाद उनकी एक और मूवी ‘इंडियन 2’ रिलीज हुई थी, जो ज्यादा नहीं चली। सलमान-कमल की फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी जबकि प्री प्रोडक्शन का काम इसी साल अक्टूबर में शुरू हो जाएगा।

बता दें कि एटली की फिल्म 'जवान' साल 2023 में पर्दे पर आई थी। शाहरुख खान के अभिनय से सजी एक्शन पैक्ड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1160 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन किया था। इसी के साथ इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री