न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रभास की ‘सालार’ बनी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर, ‘डंकी’ को झटका, ‘एनिमल’-‘सैम बहादुर’ की कमाई में भी गिरावट

लंबे इंतजार के बाद 'सालार : पार्ट वन- सीजफायर' शुक्रवार (22 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ‘बाहुबली’ फेम प्रभास की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 12:07:41

प्रभास की ‘सालार’ बनी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर, ‘डंकी’ को झटका, ‘एनिमल’-‘सैम बहादुर’ की कमाई में भी गिरावट

लंबे इंतजार के बाद 'सालार : पार्ट वन- सीजफायर' शुक्रवार (22 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ‘बाहुबली’ फेम प्रभास की इस फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ था और सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़ ने इस बात को साबित कर दिखाया। 'सालार’ पर ओपनिंग डे पर नोटों की खूब बरसात हुई। पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ के फ्लॉप होने के बाद प्रभास ने 'सालार’ से शानदार कमबैक किया।

दर्शकों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। इस एक्शन थ्रिलर का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला। इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए दर्शकों की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। लोग प्रशांत नील की डायरेक्शन वाली इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सालार’ ने भारत में पहले दिन 95 करोड़ रुपए की ओपनिंग की है। इसके साथ ही फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

उसने इस मामले में ‘जवान’ को पछाड़ दिया। ‘जवान’ की पहले दिन की कमाई 65.5 करोड़ रुपए रही थी। ‘पठान’ ने 55 करोड़, ‘एनिमल’ ने 54.75 करोड़ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 53.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। बता दें कि इस पैन इंडिया फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू रेड्डी की प्रमुख भूमिकाएं हैं।

salaar movie,prabhas,salaar,box office collection,salaar biggest opener,dunki,animal,sam bahadur,shahrukh khan,ranbir kapoor,vicky kaushal

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने दूसरे दिन कमाए इतने रुपए

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'डंकी' गुरुवार (21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन तो फिल्म ने तगड़ी कमाई की लेकिन दूसरे दिन 'सालार' के आने से यह काफी पीछे छूट गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘डंकी’ ने 22 दिसंबर को 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

इसी के साथ ‘डंकी’ का दो दिन का कुल कलेक्शन 49 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं ‘डंकी’ की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने दुनिया भर में 58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी की भी अहम भूमिका है। दूसरी ओर, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से एक है।

हालांकि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई अब धीमी पड़ गई है। शुक्रवार (22 दिसंबर) को फिल्म ने एक करोड़ 15 लाख रुपए जुटाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 532.44 करोड़ रुपए हो गया है। विक्की कौशल अभिनीत ‘सैम बहादुर’ लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने 22वें दिन 1 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसकी कुल कमाई 82.9 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम