न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘किक 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, तीसरी बार आमिर की फिल्म में काम करेंगी यह एक्ट्रेस

सुपरस्टार सलमान खान 30 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री के साथ फैंस के दिलों पर भी राज कर रहे हैं। सलमान की हर फिल्म

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jul 2024 8:03:04

2 News : ‘किक 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, तीसरी बार आमिर की फिल्म में काम करेंगी यह एक्ट्रेस

सुपरस्टार सलमान खान 30 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री के साथ फैंस के दिलों पर भी राज कर रहे हैं। सलमान की हर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। अब उनकी फिल्म ‘किक 2’ को लेकर अपडेट सामने आई है। दिग्गज निर्माता साजिद नाडियाडवाला फिल्म ‘किक’ के पार्ट 2 पर काम शुरू कर चुके हैं। मिड डे की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। साजिद ने यह फिल्म बनाने का मन बना लिया है और वे इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। साजिद की कोशिश है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू कर दी जाए।

साजिद स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें फिल्म के शेड्यूल को लेकर भी कोई रास्ता निकालना होगा, क्योंकि उनके प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले इस वक्त कई फिल्मों पर काम चल रहा है। दरअसल साजिद चाहते हैं कि सारे काम सही तरीके से हों ताकि वो अपना पूरा ध्यान ‘किक 2’ के निर्देशन पर दे सकें। दरअसल साजिद की प्रोडक्शन कंपनी सलमान की ही फिल्म ‘सिकंदर’ को भी प्रोड्यूस कर रही है, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

उल्लेखनीय है कि साल 2014 में आई ‘किक’ फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें सलमान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जैकलीन फर्नांडीज और रणदीप हुड्डा भी थे। सलमान का देसी रॉबिन हुड अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था। ‘किक’ तेलुगू फिल्म से प्रेरणा लेकर बनाई गई थी। ‘किक’ के सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है।

sajid nadiadwala,Salman Khan,kick 2,kick,salman kick 2,sajid script,sikandar,mona singh,actress mona singh,aamir khan,happy patel khatarnak jasoos

मोना सिंह का आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म में है गैंगस्टर का रोल

एक्ट्रेस मोना सिंह ने टीवी की दुनिया से करिअर शुरू किया था। मोना को सबसे ज्यादा प्यार और पहचान उनके शो ‘जस्सी जैसा कोई नहीं’ से मिली थी। हालांकि मोना अब बड़े पर्दे के साथ ओटीटी पर भी स्थापित हो चुकी हैं। हाल ही में मोना ने हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। फिल्म ने शानदार बिजनेस किया। अब मोना के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

वह आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह तीसरी बार है जब मोना ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के रूप में मशहूर आमिर के साथ काम कर रही हैं और वह इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। मोना ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसमें वह पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगी। मोना ने आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ फिल्मांकन समाप्त कर लिया है।

इस फिल्म को दिवाली के आस-पास रिलीज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मोना गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगी। ‘मुंज्या’ के बाद यह फिल्म मोना की एक और कॉमेडी एडवेंचर होगी। बता दें कि मोना इससे पहले आमिर की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ में काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री