न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशों में भी 'सैयारा' का जलवा कायम, दो दिनों में की छप्परफाड़ कमाई

मोहित सूरी की रोमांटिक फ़िल्म सैयारा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा! दो दिनों में वर्ल्डवाइड ₹60 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर बनी स्लीपर हिट। जानें अहान-अनीत पांडे की फिल्म का दमदार प्रदर्शन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 3:13:42

विदेशों में भी 'सैयारा' का जलवा कायम, दो दिनों में की छप्परफाड़ कमाई

मुंबई। निर्देशक मोहित सूरी की हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'सैयारा' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बॉलीवुड की इस रोमांटिक फ़िल्म को दर्शकों से ज़बरदस्त पॉज़िटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'सैयारा' ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

अपनी रिलीज़ के पहले दो दिनों में ही 'सैयारा' ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर अपनी धाक जमा दी है। आइए, इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'सैयारा' का बजा डंका

लंबे समय बाद कोई ऐसी रोमांटिक फ़िल्म आई है, जिसके बारे में चारों ओर खूब चर्चा हो रही है। नए कलाकारों के तौर पर अभिनेता अहान पांडे और अभिनेत्री अनीत पांडे की इस फ़िल्म ने अपनी कमाल की एक्टिंग और शानदार कहानी के दम पर हर किसी को प्रभावित किया है।

अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज़ के दो दिन के भीतर 'सैयारा' ने दुनियाभर में अनुमानित 60 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है। शनिवार के दिन, जो कि वीकेंड का मौका था, इस मूवी ने ग्लोबली 32 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कारोबार किया है।

जबकि, ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 'सैयारा' की कमाई 28 करोड़ रुपये से ज़्यादा रही थी। इस आधार पर, शुरुआती दो दिनों में 'सैयारा' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में धूम मचा दी है। आपको बता दें कि नए कलाकारों के तौर पर 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली पहली फ़िल्म बन गई है।

'सैयारा' का ओवरसीज कलेक्शन

'सैयारा' के ओवरसीज कलेक्शन की ओर गौर करें तो देश के बाहर भी इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब तक विदेशों में यशराज बैनर तले बनी यह फ़िल्म 7 करोड़ रुपये के करीब बिज़नेस कर चुकी है, जो कि कम बजट वाली इस मूवी के लिए एक बड़ी बात है।

इसके अलावा, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस रोमांटिक थ्रिलर की कमाई 45 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। कमाई के इन आंकड़ों को देखकर यह कहा जा रहा है कि 'सैयारा' बॉलीवुड की एक 'स्लीपर हिट' बनने को तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी