न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ अली खान हुए 53 के, सारा-करीना ने ऐसे किया विश, ‘देवरा’ से एक्टर का फर्स्ट लुक आया सामने

आज बुधवार (16 अगस्त) को एक्टर सैफ अली खान अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Aug 2023 6:25:05

सैफ अली खान हुए 53 के, सारा-करीना ने ऐसे किया विश, ‘देवरा’ से एक्टर का फर्स्ट लुक आया सामने

आज बुधवार (16 अगस्त) को एक्टर सैफ अली खान अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सैफ तीन दशक से भी ज्यादा समय से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। सैफ का हर अंदाज खास होता है। सैफ अपना बर्थडे सादगी से ही मनाना पसंद करते हैं और इस दफा भी उन्होंने ऐसा ही किया।

उनकी बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान उन्हें विश करने पहुंचे। सारा ने इंस्टाग्राम पर कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं जिनमें वो पापा के केक की कैंडल्स जलाती दिख रही हैं और बाकी सब बहुत खुशी के साथ केक को देख रहे हैं। इन फोटो में सैफ के साथ इब्राहिम, सारा, पत्नी करीना कपूर और उनके दोनों बेटे तैमूर व जेह बाबा नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए सारा ने लिखा, 'हैप्पीएस्ट बर्थडे प्यारे अब्बा...। सारा और इब्राहिम की कुछ और फोटो भी सामने आईं, जिनमें उनके हाथ में गुब्बारे और स्पेशल केक था। सारा के पास जो सबसे बड़ा गुब्बारा दिखा, उस पर बेस्ट डैड लिखा था। सेलिब्रेशन की पिक्चर करीना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।उससे पहले करीना ने अपनी मोनोकनी वाली फोटो शेयर कर सैफ को बर्थडे विश किया था। फोटो में दोनों स्वीमिंग पूल के किनारे पानी में पैर डाले कोजी पोज दे रहे हैं। सैफ शर्टलेस हैं तो करीना भी बिकिनी में दिखाई दे रही हैं।

करीना ने कैप्शन में लिखा, “आपने वह तस्वीर चुनी जिसे मैं खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकती थी, भले ही आप मेरे सामने मुस्कुरा रहे हो और ऐसा क्यों न हो, आज आपका जन्मदिन है, आप हमेशा ऐसे ही निश्चिंत रहो मेरी जान। मेरे परम प्रेमी आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, सच बताऊं तो आपके जैसा वास्तव में कोई नहीं है। दयालु, उदार और थोड़ा पागल, मैं आपके बारे में पूरा दिन लिख सकती हूं, लेकिन हमें केक भी खाना होगा।”

saif ali khan,devra movie,actor saif ali khan,sara ali khan,Kareena Kapoor,ibrahim,saif birth day

‘देवरा’ में इंटेंस लुक में नजर आए सैफ, फिल्म में जाह्नवी कपूर भी हैं

जूनियर एनटीआर ने आज फिल्म ‘देवरा’ से सैफ अली खान का पहला लुक शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। एनटीआर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सैफ के लुक को रिवील करते हुए लिखा- भाइरा...हैप्पी बर्थडे सैफ सर। लंबे बाल, इंटेंस लुक...वहीं इसी के साथ किरदार के नाम का खुलासा भी कर दिया गया है। फिल्म में वो भाइरा नाम का रोल निभाएंगे और उनका पहला ही लुक काफी दमदार है।

वे ब्लैक शर्ट पहने हुए हैं। हालांकि फिल्म की कहानी पर सस्पेंस बरकरार है। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर भी साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। वह जूनियर एनटीआर के अपोजिट होंगी। 'देवरा' 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सैफ की पिछली फिल्म साउथ के फेमस स्टार प्रभास और कृति सेनन के साथ 'आदिपुरुष' थी। इसमें सैफ ने रावण का रोल निभाया था। आपको बता दें कि सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था।

उनके पिता मंसूर अली खान एक भारतीय क्रिकेटर थे, जबकि मां शर्मिला टैगोर एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। सैफ पटौदी नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत सैफ ने मूवी परंपरा (1993) के साथ की। सैफ ने 1991 में खुद से 12 साल बड़ी अमृता सिंह के साथ शादी कर ली। साल 2004 में उनका तलाक हो गया। सैफ ने 2012 में 10 साल छोटी करीना के साथ शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका