न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुपाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की यह दुखभरी खबर, सिद्धांत की फिल्म ‘युद्धरा’ इस दिन होगी रिलीज

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। रुपाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से इस दुखद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Aug 2024 1:07:09

2 News : रुपाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की यह दुखभरी खबर, सिद्धांत की फिल्म ‘युद्धरा’ इस दिन होगी रिलीज

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। रुपाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से इस दुखद खबर को शेयर किया है। रुपाली की सास सुदर्शन वर्मा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रुपाली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “रुद्रांश का पहला जन्मदिन उस एक शख्स के बिना था, जो शायद उसे उसके माता-पिता से भी ज्यादा प्यार करता था। सदैव दादी का लाडला कृष्णा…श्रीमती सुदर्शन वर्मा…आपकी कमी हमेशा महसूस होगी।”

रुपाली ने जो वीडियो शेयर किया है, वो बहुत ही इमोशनल है। इसमें देखा जा सकता है कि रुद्रांश की दादी उन्हें जन्मदिन की बधाई के साथ खूब सारा प्यार और आशीर्वाद भी दे रही हैं। साथ ही वह पोते संग क्वालिटी टाइम भी बिता रही हैं। सामने आए वीडियो में दादी-पोते का प्यार साफ दिख रहा है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर रुपाली को सांत्वना दे रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

रुपाली के पति अश्विन के वर्मा बिजनेसमैन हैं। दोनों ने 6 फरवरी 2013 को शादी की थी। इनके घर पहले बच्चे की किलकारी 25 अगस्त 2013 को गूंजी थी। बेटे का नाम रुद्रांश है। रुपाली के करिअर की बात करें तो इन दिनों उनका टीवी शो 'अनुपमा' छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी वह हमेशा से छाया हुआ है।

सिद्धांत चतुर्वेदी व मालविका मोहनन की मूवी ‘युद्धरा’ के 2 पोस्टर आए सामने

‘गली बॉय’, ‘फोन भूत’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आगामी फिल्म ‘युद्धरा’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। वे फरहान अख्तर की एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म में एक्शन दिखाते हुए नजर आएंगे। आज सोमवार (26 अगस्त) को जन्माष्टमी के दिन मूवी की रिलीज डेट आउट कर दी गई है। साथ ही फिल्म से सिद्धांत का पोस्टर भी जारी किया गया।

दोनों पोस्टर में सिद्धांत खून से लथपथ दिख रहे हैं। उनके हाथ खून से सने हैं और एक हाथ में गन है। एक और पोस्टर में साउथ इंडियन एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने सिद्धांत को गले लगाया है। दोनों खून से सने हुए हैं। फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का डायरेक्शन रवि उदयावर ने किया है।

कहानी श्रीधर राघवन ने लिखी है। फिल्म के गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस मूवी का ऐलान साल 2021 में किया गया था। कोविड 19 की वजह से इसकी शूटिंग टल गई थी। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे ‘युद्धरा’ के बाद ‘धड़क 2’ में दिखेंगे। यह 2018 में आई ‘धड़क’ का सीक्वल है। करण जौहर निर्मित फिल्म में सिद्धांत के अपोजिट तृप्ति डिमरी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री