न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक Video में ‘अनुपमा’ की भाषा सुन बिफरे यूजर्स कर रहे ट्रोल, दूसरे Video में रुपाली की इसलिए कर रहे तारीफ

टीवी सीरियल 'अनुपमा' लंबे समय से छाया हुआ है। इस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं, जिससे यह अधिकतर समय टीआरपी की लिस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 11:59:13

एक Video में ‘अनुपमा’ की भाषा सुन बिफरे यूजर्स कर रहे ट्रोल, दूसरे Video में रुपाली की इसलिए कर रहे तारीफ

टीवी सीरियल 'अनुपमा' लंबे समय से छाया हुआ है। इस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं, जिससे यह अधिकतर समय टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। इसमें ‘अनुपमा’ का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी लोगों की चहेती बनी हुई हैं। रुपाली की बड़ी फैन फॉलोइंग है। ‘अनुपमा’ को लेकर दर्शकों में एक अलग ही क्रेज है। लोगों को जितना ये शो पसंद आता है, उससे भी ज्यादा पसंद आती है रुपाली। फिलहाल रुपाली का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उन पर निशाना साध रहे हैं।

वे रुपाली की भाषा सुन दंग रह गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। वीडियो रुपाली के एक इंटरव्यू का है, जो उन्होंने सीएनबीसी-टीवी18 को दिया था। इस इंटरव्यू में जब रुपाली से पूछा गया कि ट्रोलिंग पर आप कैसे रिएक्ट करती हैं तब उन्होंने हंसते हुए कहा, “अरे बहुत ट्रोल करते हैं। ज्यादातर औरतें ही ट्रोल करती हैं। पता नहीं औरतों को इतना वेल्ला टाइम कहां से है। कोई एक डॉक्टर है गायनेक, वो गाली देती रहती है। क्यों तेरे पास मरीज नहीं हैं भाई? नहीं हैं तो बोल भेजती हूं।”

यूजर्स को रुपाली का यह लहजा पसंद नहीं आया और वे उन पर गुस्सा निकालने लगे। आईए देखते हैं यूजर्स के कमेंट जो उन्होंने रुपाली के लिए किए हैं। “मोनिषा बेटा इस तरह की भाषा बहुत मिडिल क्लास है।”, “इसकी भाषा…ये है आईटीवी की सबसे फेमस शो की लीड? कोई क्लास ही नहीं है।”, “फेम मिलते ही तमीज चली गई क्या?”, “भाई उसी वेल्ले टाइम में हम लोग आपका सीरियल देख रहे हैं जिसकी वजह से आप यहां बैठी हो।”, “कोई अनुपमा को भेजो इसे समझाने।”

रुपाली ने स्ट्रीट डॉग्स के साथ बर्थडे मना फैंस से की यह खास अपील

इस बीच रुपाली का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी खूब तारीफ हो रही है। filmygyan ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रुपाली स्ट्रीट डॉग्स के साथ बर्थडे मना रही हैं। रुपाली बेहद प्यार से डॉग्स को केक खिला रही हैं। रुपाली का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें रुपाली अपने फैंस से खास अपील कर रही हैं।

रुपाली ने कहा, “आप सभी का बहुत धन्यवाद, मैं हमेशा अपने जन्मदिन पर आप सबसे कहती हूं कि मुझे गिफ्ट्स ना भेजें। ऐसा नहीं है कि आपके प्यार की कदर नहीं है। आप लोग अगर अपने हाथ से एक लेटर या कार्ड भी लिखकर भेज देंगे, तो मेरे लिए वो सोने के बराबर है। तोहफे दुकानों से खरीदकर ना भेजें। अगर आपको कुछ करना ही है तो आप कहीं चैरिटी कर दीजिए, किसी गरीब को खाना खिला दीजिए।”

बता दें कि रुपाली का जन्मदिन 5 अप्रैल को है। रुपाली के इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। इस पर यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। आईए देखते हैं यूजर्स के कमेंट्स :- “आप बहुत प्यारी हैं।’, “ये बहुत सिंपल है।”, “भगवान आपको खुश रखे।”, “रुपाली कितनी अच्छी हैं।”, “ऐसा ही नेचर होना चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष