न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, 87 की उम्र में धर्मेंद्र ने आधा घंटे तक की साइक्लिंग

बिग बॉस की पूर्व विजेता टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वह जल्द मां बनने वाली हैं। रुबीना ने पिछले दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 12:22:51

2 News : प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, 87 की उम्र में धर्मेंद्र ने आधा घंटे तक की साइक्लिंग

बिग बॉस की पूर्व विजेता टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वह जल्द मां बनने वाली हैं। रुबीना ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज बताई थी। रुबीना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। रुबीना लगातार अपनी इस जर्नी को शेयर कर रही हैं। अब रुबीना ने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।

रुबीना पिलाटे एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा-“वह सशक्त है, वह कौन है? 'वह तुम हो' और मुझे खुद पर गर्व है।” रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला ने 16 सितंबर को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। रुबीना शादी के 5 साल बाद पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। वह इस साल के आखिर या फिर अगले साल की शुरुआत में मां बनेंगी।

हालांकि अभी तक कपल ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। बता दें कि रुबीना ने साल 2018 में अभिनव के साथ हिमाचल प्रदेश में सात फेरे लिए थे। आप सोच भी नहीं सकते लेकिन दोनों की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उन्होंने अलग होने की तैयारी कर ली थी। 'बिग बॉस 14' में दोनों ने यह खुलासा किया था।

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर फैंस को बताया अपना हाल

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र एक्टिंग और लुक्स के साथ अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए भी जाने जाते थे। उनके डोले-शोले देखते हुए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के पहले ‘ही मैन’ का खिताब मिल गया था। धर्मेंद्र 87 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी सेहत को लेकर कोई कोताही नहीं बरतते। धर्मेंद्र ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इस बात का सबूत है।

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर हमेशा फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कैमरे के सामने नंगे पैर साइक्लिंग करते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र ने ब्लू कलर का पजामा और लाइट कलर की टी-शर्ट पहनी है। साइक्लिंग करने के साथ धर्मेंद्र कह रहे हैं- 'साइक्लिंग करते हुए आधा घंटा हो गया है। पैरो में दर्द है फिर भी साइक्लिंग कर रहा हूं।'

बता दें कि धर्मेंद्र बेटे सनी देओल के साथ कुछ दिनों के लिए अमेरिका गए थे। वहां से कुछ दिन पहले ही भारत लौटे हैं। धर्मेंद्र की पिछली फिल्म रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी। इसमें धर्मेंद्र और शबाना आजमी का लिपलॉक सीन काफी सुर्खियों में रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार