न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुपाली भी कर चुकी हैं कास्टिंग काउच का सामना, बच्चे को लेकर भारती के सवाल पर ऐसा बोले वरुण

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय है। इसकी टीआरपी हमेशा से शानदार रही है। शो की स्टार रुपाली गांगुली हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Oct 2023 12:21:25

2 News : रुपाली भी कर चुकी हैं कास्टिंग काउच का सामना, बच्चे को लेकर भारती के सवाल पर ऐसा बोले वरुण

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय है। इसकी टीआरपी हमेशा से शानदार रही है। शो की स्टार रुपाली गांगुली हर घर में फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच रुपाली ने हाल ही में कास्टिंग काउच जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर खुलकर बात करते हुए खुलासा किया कि उन्हें भी इस समस्या से जूझना पड़ा था। रुपाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती करिअर के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच की घटनाओं का सामना करना पड़ा।

रुपाली ने कास्टिंग काउच के अनुभवों के कारण फिल्मों से दूर जाने का फैसला किया था। बता दें कि रुपाली का फिल्मी परिवार से संबंध है। रुपाली ने कहा कि उस समय इंडस्ट्री में मुख्य रूप से कास्टिंग काउच मौजूद था। हो सकता है कि कुछ लोगों को इसका सामना न करना पड़ा हो, लेकिन मेरे जैसे लोगों को इसका सामना करना पड़ा और हमने यह विकल्प न चुनने का फैसला किया।

रुपाली ने कहा कि मुझे भी फिल्म और टेलीविजन कलाकारों के बीच होने वाले भेदभाव का कई बार सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि रुपाली ने कॉमेडी सीरियल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘मनीषा’ का किरदार निभाया था जिसे लोग आज भी याद करते हैं। इसके अलावा रुपाली ‘बा बहू और बेबी’ तथा ‘परवरिश–कुछ खट्टी कुछ मीठी’ जैसे हिट शो में भी नजर आई हैं।

rupali ganguly,actress rupali ganguly,casting couch,varun dhawan,bharti singh,natasha,harsh limbachiya,anupama serial

भारती सिंह ने कतर में आयोजित इवेंट की झलकियां कीं शेयर

कॉमेडियन भारती सिंह अपने हंसमुख स्वभाव के कारण सबसे दिलों में बसी हुई हैं। भारती की एक्टिंग लोगों का खूब मनोरंजन करती है। भारती पिछले दिनों कतर में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट अटेंड करने के लिए गई थीं। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सितारे वरुण धवन, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे थे। भारती ने हाल ही में अपने व्लॉग में इवेंट की झलकियां शेयर की हैं।

इस इवेंट में भारती सबसे पहले वरुण से मिलती हैं। वरुण बातचीत के दौरान भारती से बोलते हैं, 'बधाई हो भारती, अब आप मां हो।' इस पर हाजिरजवाबी के लिए मशहूर भारती चुटकी हुए कहती हैं-'आपने अचानक मुझे आंटी फील करा दिया। अब तो आपकी भी शादी हो गई है, मैं चाहती हूं कि आपके भी बच्चे हों।' इस पर वरुण थोड़े से सकपका जाते हैं और बोलते हैं-'जल्द जल्द।'

उल्लेखनीय है कि वरुण ने जनवरी 2021 में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए थे। शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। दूसरी ओर, भारती का विवाह राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ हुआ है। उनके एक बेटा लक्ष्य है, जिसे वे प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती फैंस के लिए गोला के वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार