न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘RRR’, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बनी और Jr NTR और राम चरण स्टारर फिल्म RRR सिनेमाघरों (RRR release) में रिलीज हो चुकी है। फ‍िल्म का इंतजार कर रहे फैंस ने थ‍िएटर्स में इसका ग्रैंड वेलकम किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Mar 2022 11:04:57

‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘RRR’, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बनी और Jr NTR और राम चरण स्टारर फिल्म RRR सिनेमाघरों (RRR release) में रिलीज हो चुकी है। फ‍िल्म का इंतजार कर रहे फैंस ने थ‍िएटर्स में इसका ग्रैंड वेलकम किया। मुंबई में दोनों कलाकारों के प्रशंसकों ने फिल्म दिखा रहे सिनेमाघरों के सामने नारियल फोड़े और दोनों सितारों के पोस्टरों का दुग्धाभिषेक भी किया। फिल्म के शुक्रवार के पहले शोज सुबह काफी जल्दी शुरू हो गए थे और दोपहर 12 बजे के शो तक आते आते सिनेमाघर दर्शकों से खचाखच भरते दिखने लगे। ऐसे में अब सब यह जानना चाहते है कि 550 करोड़ से ज्यादा बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की। तो आपको बता दे, शुरुआती रुझान में सामने आया है कि फिल्म ने पूरे देश के सभी बॉक्स ऑफिस को मिलाकर भी 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं किया है। हालांकि इन आंकड़ों में अंतिम कलेक्शन रिपोर्ट आने तक सुधार की भी गुंजाइश है। आपको बता दे, एस एस राजामौली की पिछली फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने पहले दिन 121 करोड़ का शानदार कारोबार किया था।

शुक्रवार की देर रात तक आए बॉक्स ऑफिस के शुरूआती रुझानों के मुताबिक फिल्म के तेलुगू संस्करण ने करीब 70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वैसे तो टिकट बिक्री से फिल्म को इन दोनों राज्यों मं 100 करोड़ रुपये मिले हैं लेकिन फिल्म की कमाई में नेट कलेक्शन (खर्चे निकालने के बाद निर्माता के पास आया हिस्सा) 70 करोड़ रुपये का ही बताया जा रहा है।

फिल्म के हिंदी संस्करण की बात करे तो रिलीज के पहले दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के बाद से हिंदी में रिलीज हुई किसी फिल्म की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के बाद दूसरी सबसे अच्छी ओपनिंग है। ‘सूर्यवंशी’ की ओपनिंग 26.29 करोड़ रुपये की रही थी। फिल्म ‘83’ ने रिलीज के पहले दिन 12.64 करोड़ रुपये जुटाए थे। फिल्म ‘बाहुबली 2’ के हिंदी संस्करण ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। हिंदी सिनेमा में पहले दिन की सबसे ज्यादा ओपनिंग का रिकॉर्ड ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ के पास है जिसने रिलीज के दिन 53.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

हिंदी और तेलुगू के अलावा फिल्म ‘आरआरआर’ तमिल, कन्नड़ और मलयालम मे भी रिलीज हुई है लेकिन फिल्म को इन राज्यों से वैसा समर्थन नहीं मिल सका जिसकी कि उम्मीद की जा रही थी। हिंदी और तेलुगू से इतर भाषाओं में रिलीज हुए फिल्म ‘आरआरआर’ के संस्करणों की कुल कमाई 30 करोड़ रुपये भी नहीं पहुंच रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो