न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन पर सिद्धार्थ राय कपूर ने की बायोपिक घोषणा

निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन पर बायोपिक की घोषणा की है। सेन को भारत के पहले आम चुनावों का निर्माता माना जाता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 6:29:42

भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन पर सिद्धार्थ राय कपूर ने की बायोपिक घोषणा

निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन पर बायोपिक की घोषणा की है। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि सेन को भारत के पहले आम चुनावों का निर्माता माना जाता है। सुकुमार सेन के जीवन पर आधारित इस फिल्म के अधिकार रॉय कपूर फिल्म्स ने खरीदे हैं।

सोमवार को रॉय कपूर फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल से सुकुमार सेन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया गया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि हमने पिछले महीने किस सिंबल को दबाकर किसे वोट दिया। असली कहानी और सिंबल आपकी तर्जनी उंगली पर बनी वह छोटी सी काली रेखा है क्योंकि रॉय कपूर फिल्म्स एक अविश्वसनीय कहानी लेकर आया है जिसे कोई मिस नहीं करना चाहेगा।

सिद्धार्थ रॉय कपूर इस बायोपिक को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म निर्माता ने कहा, 'हम अपने राष्ट्रीय नायकों में से एक महान नायक सुकुमार सेन की अविश्वसनीय कहानी को बड़े पर्दे पर लाने जा रहे हैं। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। सुकुमार सेन ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विभिन्न प्रतीकों और रंगों के आधार पर राजनीतिक दलों की पहचान करने की व्यवस्था दी। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को निरक्षरता से निपटने के लिए सशक्त बनाया और मतदान के बाद नाखूनों पर मिट स्याही लगाने का विचार भी उनका ही था। वे अब नहीं रहे, लेकिन उनके कई आविष्कार आज भी मौजूद हैं'।

सुकुमार सेन के परिवार ने जताई खुशी

सुकुमार सेन की जीवनी पर बन रही इस फिल्म को लेकर सुकुमार सेन के परिवार ने अपनी खुशी जाहिर की है। उनके पोते संजीव सेन ने कहा, 'एक राष्ट्र के रूप में भारत की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक इसका सफल लोकतंत्र रहा है। सभी लोकतंत्रों की नींव स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हैं। इस जीवंत चुनावी प्रक्रिया की नींव रखने का श्रेय सुकुमार सेन को जाता है। हमारे दादा स्वतंत्र भारत के पहले सीईसी थे और हमें उन पर गर्व है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका