न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 58 साल के रोनित ने फिर से की नीलम संग शादी, वीडियो देखें, रकुल ने जैकी को यूं किया बर्थडे विश

एक्टर रोनित रॉय को टीवी और फिल्मी दुनिया दोनों में काम करने का अनुभव है। हालांकि उन्हें ज्यादा शौहरत बड़े पर्दे के बजाय छोटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 6:39:16

2 News : 58 साल के रोनित ने फिर से की नीलम संग शादी, वीडियो देखें, रकुल ने जैकी को यूं किया बर्थडे विश

एक्टर रोनित रॉय को टीवी और फिल्मी दुनिया दोनों में काम करने का अनुभव है। हालांकि उन्हें ज्यादा शौहरत बड़े पर्दे के बजाय छोटे पर्दे से मिली। आज रोनित उनकी पर्सनल लाइफ के कारण समाचारों में हैं । दरअसल 58 साल के रोनित ने दोबारा अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय संग शादी रचाई है। रोनित ने आज सोमवार (25 दिसंबर) को शादी की 20वीं सालगिरह पर नीलम संग दोबारा सात फेरे लिए हैं।

रोनित ने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई है। रोनित ने इंस्टाग्राम पर शादी के कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें कपल फिर से दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में खूब जंच रहा है। शादी गोवा के एक मंदिर में पूरे रीति-रीवाज के साथ हुई। रोनित ने नीलम के साथ सात फेरे लिए, मांग में सिंदूर भरा और सभी रस्में पूरी कीं। रोनित ने कैप्शन में लिखा, “मुझसे शादी करोगी..फिर से?”

रोनित इस दौरान व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे में दिखे। उनकी पत्नी लाल जोड़े में बेहद खूसबरत लग रही थीं। रोनित और नीलम ने 25 दिसंबर 2003 को शादी की थी। उनके 2 बच्चे (बेटी अडोर और बेटा अगस्त्य) हैं, जो उनकी इस शादी के गवाह बने। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस कपल को जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं जैकी भगनानी व रकुलप्रीत सिंह

एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी आज सोमवार (25 दिसंबर) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जैकी को चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दे रहे हैं। जैकी की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। रकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कर प्यार का इजहार किया है। इसके साथ उन्होंने नोट भी लिखा है।

रकुल ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। इस जन्मदिन पर और हर दिन मैं कामना करती हूं कि आपको वह सब मिले जो आप चाहते हैं। आपकी दयालुता और मासूमियत मिलना दुर्लभ है। आपके चुटकुले सबसे मूर्खतापूर्ण हैं, लेकिन मुझे यह मानना होगा कि आप मजाकिया हैं। भगवान आपकी रक्षा करें, क्योंकि आपके जैसे पुरुष बहुत कम हैं। रोमांच, सफर, खाना और हंसना है और हमें हमेशा साथ रहना है।”

उल्लेखनीय है कि जैकी और रकुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई दफा साथ नजर आ चुके हैं। फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। बता दें कि 25 दिसंबर 1984 को कोलकाता में जन्मे जैकी फिल्म निर्माता वासु भगनानी के बेटे हैं। जैकी ‘फालतू’, ‘यंगिस्तान’, ‘रंगरेज’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम