न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आयकर विभाग : 56 पदों पर होगी भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार इनका रखें ध्यान

आयकर विभाग ने खिलाड़ियों के लिए स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 7:07:16

आयकर विभाग : 56 पदों पर होगी भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार इनका रखें ध्यान

आयकर विभाग ने खिलाड़ियों के लिए स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 5 अप्रैल तक ऑफिशियल वेबसाइट http://www.incometaxhyderabad.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ही फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी सभी पात्र अभ्यर्थी इसमें निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

रिक्त पदों की कुल संख्या 56 है। स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए 2, टैक्स असिस्टेंट के लिए 28 और मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए 26 पद खाली हैं। वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी, स्विमिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉडी बिल्डिंग, कैरम, फुटबॉल, हॉकी, स्क्वैश, टेनिस समेत 17 खेलों के उम्मीदवार पात्र हैं। पुरुषों के लिए 41 और महिलाओं के लिए 15 पद रिजर्व किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है। टैक्स असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट होना जरूरी है। मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और टैक्स असिस्टेंट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम 27 वर्ष है। एमटीएस के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

स्किल टेस्ट/डेटा एंट्री स्किल टेस्ट का आयोजन होगा। फिर दस्तावेज सत्यापन होगा। नियुक्ति से पहले मेडिकल फिटनेस की जांच की जाएगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और टैक्स असिस्टेंट पद पर नियुक्ति के बाद 25500 से लेकर 81100 रुपए तक वेतन हर महीने मिलेगा। मल्टीटास्किंग स्टाफ पद पर नियुक्ति के बाद 18000 रुपए से लेकर 56900 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.incometaxhyderabad.gov.in/पर जाना होगा।
- फिर अभ्यर्थी को आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
- अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- फिर अपने सभी जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी