न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषि कपूर की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा ने लिखा नोट, पत्नी नीतू कपूर ने ऐसे किया याद

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने चार साल पहले 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि आकर्षक व्यक्तित्व...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Sep 2024 11:07:52

ऋषि कपूर की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा ने लिखा नोट, पत्नी नीतू कपूर ने ऐसे किया याद

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने चार साल पहले 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि आकर्षक व्यक्तित्व के धनी ऋषि अपनी दमदारी अदाकारी की बदौलत फैंस के दिलों में जिंदा हैं। आज बुधवार (4 सितंबर) को ऋषि की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनकी बेटी रिद्धिमा ने खास नोट के साथ उन्हें याद किया है। रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इसमें ऋषि के साथ रिद्धिमा की बेटी समायरा मोमबत्ती बुझाती नजर आ रही हैं। समायरा बहुत छोटी लग रही हैं।

रिद्धिमा ने नोट में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा, काश आप यहां हमारे साथ होते और अपनी दोनों ग्रैंडडॉटर के साथ ये स्पेशल डे सेलिब्रेट करते। आपकी बंदरी सैम बड़ी हो गई है और बेबी राहा बहुत क्यूट है और बिल्कुल आपकी तरह है। पापा आपके साथ बिताई सारी यादों को मैं हमेशा सेलिब्रेट करती हूं।

हम आपको बहुत याद करते हैं और हमारा आपके लिए प्यार बीतते दिन के साथ गहरा होता जा रहा है।” रिद्धिमा पूर्व में भी कई दफा ऋषि को दिल से याद करती नजर आई हैं। रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके भाई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा काफी हद तक ऋषि से मिलती-जुलती हैं। रणबीर ने भी पिछले दिनों अपने पिता को लेकर कई बातों का खुलासा किया था।

नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की ऋषि की कई तस्वीरें

ऋषि की पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी इंस्टा स्टोरी पर पति के लिए पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। नीतू ने कई पुरानी फोटो शेयर की हैं। इनमें नीतू, रिद्धिमा और समायरा उनके साथ पोज देती दिख रही हैं। उन्होंने ऋषि की भी कुछ बचपन से युवा होने की तस्वीरें शेयर की हैं। नीतू ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक ऋषि जी।”

इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी शेयर की, जिसने उनके दिल के हाल को बयां कर दिया। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में उन्होंने ‘जीवन के दिन छोटे मगर हम भी बड़े दिल वाले…’ गाना लगाया है। यह गाना साल 1983 में आई फिल्म ‘बड़े दिलवाला’ का है। इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। ऋषि आखिरी बार फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ में नजर आए थे।

वे फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे जिसकी वजह से उनके निधन के बाद ये आधा रोल परेश रावल ने किया था। ऋषि ने हिंदी सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं। रोमांटिक हीरो के रूप में वे फिल्ममेकर और फैंस की पहली पसंद थे। उनके गाने इतने लोकप्रिय हैं कि आज भी लोग गुनगुनाते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क