न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हाई हील्स को लेकर ट्रॉल हुईं दीपिका तो इन्होंने किया बचाव, शर्मिला ने करीना की फिल्म बताई बेतुकी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद इस साल सितंबर में पहले बच्चे के माता-पिता बन जाएंगे। कपल ने 29 फरवरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 1:24:08

2 News : हाई हील्स को लेकर ट्रॉल हुईं दीपिका तो इन्होंने किया बचाव, शर्मिला ने करीना की फिल्म बताई बेतुकी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद इस साल सितंबर में पहले बच्चे के माता-पिता बन जाएंगे। कपल ने 29 फरवरी को ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। दीपिका 27 जून को रिलीज होने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट में दीपिका भी पहुंची थीं। दीपिका ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने पेंसिल हाई हील्स कैरी की थीं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दीपिका को ट्रॉल किया और उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बताया। यूजर्स ने कहा कि दीपिका प्रेग्नेंट होने का दिखावा कर रही हैं, नहीं तो प्रेग्नेंसी में कोई महिला इतनी ऊंची हील नहीं पहन सकती। किसी ने दीपिका को लापरवाह बताया। अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने दीपिका का साथ देते हुए ट्रॉलर्स को करारा जवाब दिया है। ऋचा अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए मशहूर हैं। ऋचा का कहना है कि जिसके पास यूटरस (गर्भाशय) नहीं है, उसे किसी की प्रेग्नेंसी पर कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है।

ऋचा ने कमेंट किया, “नो यूटरस, नो ज्ञान।” बता दें ऋचा खुद भी प्रेग्नेंट हैं। ऋचा और उनके पति एक्टर अली फजल बेसब्री से अपने पहले बेबी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ऋचा, अली के साथ ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ की को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल हुई थीं। ऋचा ने सोनाक्षी और जहीर की इंटरफेथ शादी का विरोध करने वालों की भी क्लास लगाई थी।

richa chadha,actress richa chadha,deepika padukone,actress deepika padukone,richa deepika,Sharmila Tagore,Kareena Kapoor Khan,sharmila kareena,crew movie

करीना की फिल्म ‘क्रू’ इसी साल हुई थी रिलीज, सास शर्मिला टैगोर ने कहा...

सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर अपने दौर की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार रही हैं। शर्मिला अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में शर्मिला ने बहू करीना कपूर खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘क्रू’ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जो फिलहाल सुर्खियां बटोर रहा है। शर्मिला ने कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने ‘क्रू’ को लेकर अपनी राय रखी।

शर्मिला ने कहा कि मैंने इस फिल्म को देखा और ये बेशक एक बेतुकी मूवी है, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। लेकिन किस तरह से इसमें तीन महिलाएं मिलकर एक साहसिक कार्य को पूरा करती हैं, वो मनोरंजन को बढ़ावा देता है। तीन लेडीज की सौहार्द की कहानी इस फिल्म में देखने को मिल जाएगी। इतना ही नहीं असल जिंदगी में एक महिला दूसरी महिला की दुश्मन होती है ये भी इसमें दिखाया गया है।

उल्लेखनीय है कि ‘क्रू’ का डायरेक्शन राजेश एस कृष्णन ने किया है और ये एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। ‘क्रू’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसकी कमाई भी बढ़िया रही। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में 89.92 करोड़ और वर्ल्डवाइड 157 करोड़ रुपए कमाए। इसमें करीना के साथ तब्बू और कृति सेनन भी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क