न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बच्चन परिवार से अनबन के बीच ऐश्वर्या ने छोड़ा ‘जलसा’! मां से जुड़े इस सवाल पर जान्हवी के आए आंसू

ऐश्वर्या रॉय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही है। अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जो इस प्यारे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 8:13:40

2 News : बच्चन परिवार से अनबन के बीच ऐश्वर्या ने छोड़ा ‘जलसा’! मां से जुड़े इस सवाल पर जान्हवी के आए आंसू

ऐश्वर्या रॉय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही है। अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जो इस प्यारे कपल के फैंस को परेशान करेगी। दरअसल एंटरटेनमेंट पोर्टल 'जूम' की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या अलग रह रही हैं और बच्चन फैमिली के 'जलसा' से बाहर चली गई हैं। ‘जूम’ का दावा है कि ऐश्वर्या अब अपना समय अपनी मां बृंदा राय और अभिषेक के बीच समान रूप से बांट रही हैं।

कथित तौर पर ऐश्वर्या अलग रह रही हैं, लेकिन अब तक पति के साथ हैं। ऐश्वर्या और उनकी सास जया बच्चन के बीच बातचीत नहीं हो रही है और इसी वजह से परिवार में झगड़ा हुआ है। साथ ही श्वेता बच्चन के 'जलसा' में परमानेंट शिफ्ट होने से झगड़ा और भी बढ़ गया है। इन सबके बीच अभिषेक परेशान हैं क्योंकि उन्हें एक बेटे के रूप में जिम्मेदारी और पति के रूप में ऐश्वर्या के प्रति वफादारी दिखानी है।

‘जूम’ का तो यहां तक दावा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों निकट भविष्य में तलाक नहीं लेंगे, लेकिन परिवारों के बीच दरार जरूर है। बता दें कि 5 दिसंबर की शाम को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर आया था।

भले ही ऐश्वर्या ने भी इस इवेंट में शिरकत की थी, लेकिन वह बेटी आराध्या का हाथ पकड़े अलग ही नजर आ रही थीं। यहां तक की वह अभिषेक से भी दूर भागती दिखाई दी थीं। इसके अलावा भी पिछले कुछ महीनों में ऐसी घटनाएं या बातें हुई हैं, जो ये इशारा करती हैं कि बच्चन परिवार को किसी की नजर लग गई है जिससे वहां खलबली मची हुई है।

Aishwarya Rai Bachchan,abhishek bachchan,amitabh bachchan,aaradhya,jaya bachchan,shweta,jalsa,janhvi kapoor,sridevi,boney kapoor

मैं मम्मा के डायलॉग्स को रीक्रिएट नहीं करतीं : जान्हवी कपूर

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अभी बहुत ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। जान्हवी अपने चाहने वालों के लिए आएदिन खुद के फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। जान्हवी दिग्गज एक्ट्रेस दिवंगत श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। जान्हवी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मां को याद कर भावुक हो गईं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी शीशे के सामने खड़े होकर अपनी मां के डायलॉग दोहराए हैं और उनसे तुलना की है, तो जान्हवी की आंखों में आंसू आ गए। जान्हवी ने कहा, “नहीं, मैं मम्मा के डायलॉग्स को रीक्रिएट नहीं करती। जब वे जीवित थीं, उन्हें खुद की फिल्में देखना पसंद नहीं था। उनके निधन के बाद मेरे लिए यह और भी मुश्किल हो गया कि एक एक्टर के तौर पर मैं उनके काम का निष्पक्षता से अध्ययन कर सकूं।

मुझे पता है यह कुछ ऐसा है जो आज हर एक्टर करता है, खास तौर से जब मम्मा के काम की बात आती है। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। उल्लेखनीय है कि जान्हवी की पहली फिल्म ‘धड़क’ रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका 24 फरवरी 2018 को 55 साल की उम्र में दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। बता दें कि जान्हवी जल्द ही 'एनटीआर 30' में जूनियर एनटीआर के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम