न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मीरा चोपड़ा ने दर्ज कराई FIR, नवाजुद्दीन ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म से ज्यादा रेसिज्म की समस्या

एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने अपने इंटिरियर डिजाइनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने आपराधिक धमकी देने सहित अन्य आरोप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 5:41:45

मीरा चोपड़ा ने दर्ज कराई FIR, नवाजुद्दीन ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म से ज्यादा रेसिज्म की समस्या

एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने अपने इंटिरियर डिजाइनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने आपराधिक धमकी देने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। मीरा मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। मीरा 1920 और सेक्शन 375 फिल्म में नजर आ चुकी हैं। मीरा ने एफआईआर में बताया कि इंटिरियर डिजाइनर ने उनके साथ अपने वर्कर्स के सामने काफी बुरा व्यवहार दिखाया। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार मीरा ने घर के लिए हाल ही में राजेंद्र दीवान नाम के एक इंटिरियर डिजाइनर को रखा। इन दोनों के बीच 17 लाख रुपए का एग्रीमेंट हुआ, जिसकी 50 फीसदी रकम मीरा ने दीवान को बतौर एडवांस दी थी।

इसके बाद मीरा शूटिंग के लिए बनारस चली गईं, लेकिन जब वे लौटीं तो उन्होंने दीवान पर मकान में घटिया समाग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। जब मीरा ने इस बारे में दीवान से बात करने की कोशिश की तो वह वर्कर्स के सामने चीखने के साथ एक्ट्रेस को गालियां देने लगा। दीवान ने मीरा को उनके ही घर से धक्का मारकर बाहर निकालने की कोशिश की। मीरा ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दीवान के खिलाफ धारा 354, 504, 506 (2) और 509 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई। मीरा ने ट्वीट कर लिखा कि महिलाएं जहां रहती हैं वहां उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, लेकिन बावजूद इसके कानून बनाने वाला कोई भी एक्शन लेने से शर्मा जाता है। मीरा ने महाराष्ट्र सरकार के ऑफिस और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को टैग किया है।

meera chopra,nawazuddin siddiqui,fir,priyanka chopra,racism,nepotism,bollywood news in hindi

मैं केवल स्किन कलर की बात नहीं कर रहा हूं : नवाजुद्दीन

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विभिन्न जोनर की फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर खुद को साबित किया है। फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हैं। वे हाल ही में द इंटरनेशनल एमी अवार्ड में सीरियस मैन फिल्म के लिए बतौर बेस्ट परफॉर्मेंस एक्टर नॉमिनेट हुए हैं। फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है। नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में कहा कि सुधीर साहब के पास सिनेमा को लेकर बहुत जानकारी है। उनका सोचने का तरीका बहुत ही प्रैक्टिकल है।

वे एक हीरोईन को उसी के नजरिए से कास्ट करते हैं, लेकिन मैं आपको बता दूं कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत रेसिज्म है। फिल्म में इंदिरा तिवारी मुख्य किरदार में थीं। मुझे उनके साथ काम कर बहुत मजा आया। हालांकि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म से ज्यादा रेसिज्म की समस्या है। मैंने कई सालों तक यह परेशानी झेली है। उम्मीद करता हूं कि डार्क स्किन की महिलाओं को इंडस्ट्री में जगह मिले और वे हीरोईन बने। मैं केवल स्किन कलर की ही बात नहीं कर रहा हूं।

meera chopra,nawazuddin siddiqui,fir,priyanka chopra,racism,nepotism,bollywood news in hindi

नवाजुद्दीन को इसलिए कई सालों तक देखना पड़ा रिजेक्शन

इंडस्ट्री में लोग बहुत भेदभाव करते हैं, वह भी इन चीजों को लेकर। अगर ये चीजें खत्म हो जाएंगी तो शायद हम अच्छा सिनेमा बना पाएंगे। मुझे कई सालों तक रिजेक्शन देखना पड़ा, क्योंकि मेरी हाइट कम है और मैं अलग तरह का दिखता था। मैं अब इस बात को लेकर शिकायत नहीं कर सकता, क्योंकि मैं अपनी जगह बना चुका हूं। लेकिन मैं यह बात उन लोगों के लिए जरूर रख सकता हूं जो आज भी यह समस्या फेस कर रहे हैं, क्योंकि वे असल में एक शानदार एक्टर हैं और मेहनती भी हैं। मैं नहीं चाहता कि वे इस भेदभाव के बीच कहीं भी फंसे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर