न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एनिमल’ फेम रश्मिका ने फीस बढ़ाने पर दी यह रिएक्शन, देखें-करण के नए शो ‘लव स्टोरियां’ का प्रोमो

पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। साउथ इंडियन डायेरक्टर संदीप रेड्डी वांगा की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Feb 2024 2:18:49

2 News : ‘एनिमल’ फेम रश्मिका ने फीस बढ़ाने पर दी यह रिएक्शन, देखें-करण के नए शो ‘लव स्टोरियां’ का प्रोमो

पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। साउथ इंडियन डायेरक्टर संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी थी। फैंस ने इसके सभी कलाकारों पर भरपूर प्यार लुटाया। साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका भी फिल्म के बाद से ही जबरदस्त लाइमलाइट में है। उनकी रणबीर के साथ जोड़ी खूब फबी।

उन्होंने ‘गीतांजलि’ का किरदार निभाया था। रश्मिका की फैन फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा हुआ है। अब खबर आ रही है कि फिल्म की सक्सेस के बाद से रश्मिका ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब इस पर रश्मिका की रिएक्शन सामने आई है। एक पोर्टल ने लिखा कि रश्मिका ने ‘एनिमल’ की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है और अब वह एक फिल्म के लिए 4-4.5 करोड़ रुपए ले रही हैं।

इस पर रश्मिका ने जवाब दिया, “कौन कह रहा है। यह सब देखने के बाद लगता है कि मुझे इस बारे में सोचना चाहिए। अगर मेरे प्रोड्यूसर पूछेंगे क्यों फीस बढ़ानी है तो मैं कहूंगी कि मीडिया कह रहा है सर। मुझे उनकी बातें माननी चाहिए शायद...क्या करूं अब?” बता दें कि रश्मिका की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अल्लू अर्जुन उनके साथ लीड रोल में हैं।

रश्मिका तेलुगु फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ और विकी कौशल के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ मंस दिखेंगी। चर्चा है कि ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ में भी रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। रश्मिका ‘गुड बॉय’, ‘मिशन मजनूं’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा द राइज’ उनके करिअर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।

rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,animal,animal movie,rashmika fees,karan johar,koffee with karan 8,love storiyaan

करण जौहर का नया शो वेलेंटाइन डे पर होगा ओटीटी पर स्ट्रीम, हैं सच्ची प्रेम कहानियां

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की शख्सियत कुछ ऐसी है कि वे हमेशा खबरों में बने रहते हैं। उनकी अधिकतर फिल्में सुपरहिट रही हैं। पिछले साल करण ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के माध्यम से करीब 5 साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी। पिछले दिनों करण का ओटीटी पर आने वाला चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन खत्म हुआ था। करण की निजी जिंदगी में भी काफी हलचल रहती है।

बहरहाल हम बात कर रहे हैं करण के एक नए शो ‘लव स्टोरियां’ की। आज बुधवार (7 फरवरी) को इसका प्रोमो रिलीज किया गया। यह भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर आएगा। इसमें करण लव स्टोरी के बारे में बात करते नजर आएंगे जिसमें रियल लाइफ लव स्टोरी से लेकर मॉडर्न लव तक की बात की जाएगी। शो वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) के मौके पर रिलीज होगा। इसमें लोग रियल लाइफ लव स्टोरी बताएंगे।

इस पूरे एपिसोड के 6 पार्ट होंगे। सीरीज में रियल लोगों की कहानियां होंगी, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और प्यार पाने के सफर में मुसीबतों का सामना करते हैं। कहानी 6 डायरेक्टर्स अक्षय इंडिकर, अर्चना फड़के, कॉलिन डी कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाजिया इकबाल और विवेक सोनी की जुबानी देखने को मिलेगी। 'लव स्टोरियां' सोशल मीडिया कम्युनिटी के 'इंडिया लव प्रोजेक्ट' फीचर रियल लाइफ लव स्टोरीज पर बेस्ड है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम