न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिकंदर’ में सलमान के साथ रोमांस करती दिखेंगी रश्मिका, सोनाक्षी को मां से ज्यादा प्यार करती हैं ये एक्ट्रेस

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (28) साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। पिछले साल उनकी रणबीर कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 May 2024 2:12:24

2 News : ‘सिकंदर’ में सलमान के साथ रोमांस करती दिखेंगी रश्मिका, सोनाक्षी को मां से ज्यादा प्यार करती हैं ये एक्ट्रेस

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (28) साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। पिछले साल उनकी रणबीर कपूर के साथ आई फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई के झंडे गाड़ दिए। लोगों को रश्मिका की एक्टिंग बेहद पसंद आई। तब से ही रश्मिका को चाहने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। अब रश्मिका के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। रश्मिका के हाथ एक बड़ा जैकपॉट लग गया है। उन्हें सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलने वाला है।

रश्मिका को फिल्म 'सिकंदर' में कास्ट कर लिया गया है। इसका ऐलान फिल्म के मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया पर किया है। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका, सलमान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। बता दें कि ‘सिकंदर’ का ऐलान अप्रैल में ईद के मौके पर किया गया था। साजिद और सलमान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की घोषणा की थी। साजिद ने आज गुरुवार (9 मई) को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ‘सिकंदर’ की कास्ट को लेकर अपडेट दी है।

पोस्ट में सलमान, रश्मिका, साजिद और डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की फोटो है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में फिल्म में रश्मिका के होने की जानकारी दी। मुरुगादॉस पूर्व में आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ भी बना चुके हैं। रश्मिका ने इस पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि रश्मिका इन दिनों साउथ की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के सीक्वल 'पुष्पा 2' के लिए लाइमलाइट में हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है और इसी साल रिलीज होगी। रश्मिका के पास विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' और धनुष स्टारर तमिल फिल्म ‘कुबेरा’ भी है।

रेखा ने ‘हीरामंडी’ में सोनाक्षी सिन्हा की परफोरमेंस देख की जमकर तारीफ

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की OTT डेब्यू वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ आजकल जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। यह सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने ‘फरीदान’ और ‘रेहाना’ का डबल रोल प्ले किया है। सदाबहार एक्ट्रेस के रूप में मशहूर रेखा को भी सोनाक्षी की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि वह खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाईं।

बता दें कि 24 अप्रैल को मुंबई में सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। स्क्रीनिंग में रेखा सहित कई दिग्गज एक्ट्रेस ने शिरकत की थी। इस दौरान रेखा ने सोनाक्षी पर खूब प्यार लुटाया। रेखा को उनका रोल सबसे बढ़िया लगा। तब रेखा ने सोनाक्षी को अपनी बेटी बताया था। अब सोनाक्षी ने इस पर रिएक्शन दी है। सोनाक्षी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर मैं इसके बारे में सोचती हूं तो हैरान रह जाती हूं।

रेखा जी सच में काफी रोमांचित थीं। उन्होंने मेरी मां से कहा था कि वह मेरी दूसरी मां है और मैं उनकी बेटी हूं, आपकी नहीं। वह मुझे मेरी मां से भी ज्यादा प्यार करती हैं। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने रेखा संग कुछ फिल्मों में काम किया है। हालांकि 'खून भरी मांग' की शूटिंग के दौरान रेखा और शत्रुघ्न के बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद उनके बीच 20 साल तक बातचीत नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष