न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राशा ने कहा, अगर मुझे ट्रोल किया जाता है तो..., आलिया के साथ फिल्म को लेकर गुरिंदर ने बताई सच्चाई

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी चर्चाओं में रहती हैं। वह अक्सर टीवी शो पर सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में नजर आती हैं। साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Apr 2024 8:19:18

2 News : राशा ने कहा, अगर मुझे ट्रोल किया जाता है तो..., आलिया के साथ फिल्म को लेकर गुरिंदर ने बताई सच्चाई

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी चर्चाओं में रहती हैं। वह अक्सर टीवी शो पर सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में नजर आती हैं। साथ ही बॉलीवुड की पार्टियों में भी आकर्षण का केंद्र रहती हैं। हाल ही उनकी फिल्म ‘पटना शुक्ला’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इसमें रवीना की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इसके अलावा रवीना वेब सीरीज में भी अपनी चमक बिखेरती दिखती हैं। अब रवीना की राशा थडानी भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं।

कहा जा रहा है कि राशा एक्टर अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ फिल्मी दुनिया में एंट्री करेंगी। पिछले कुछ समय में राशा को कई दफा उनकी मां रवीना के साथ स्पॉट किया गया है। इस बीच राशा ने एक इंटरव्यू में ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह ट्रोलर्स से कैसे निपटती हैं। राशा ने कहा कि मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं क्योंकि मुझे अभी तक इतना ट्रोल नहीं किया गया है।

मान लीजिए अगर अपका दिन 100% है और किसी वजह से उस सौ परसेंट में से 3% खराब हो जाए, तो इस 3% की वजह से बाकी 97% को बर्बाद नहीं करना चाहिए। अगर मुझे किसी चीज को लेकर ट्रोल किया जाता है, तो पहले मैं उस चीज को प्रोसेस करती हूं। फिर मुझे उस चीज के लिए बुरा भी लगता है लेकिन मैं इन सब बातों को भूलकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती हूं।

बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए मैं हर दिन मेडिटेशन करती हूं। जब आप सिर्फ खुद के साथ होते हैं, तो आप अपनी सोच और फीलिंग को समझ पाते हैं और यही आपको एक बेहतर इंसान बनाता है। बता दें कि राशा हाल ही में रवीना के साथ टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में पहुंची थीं, जहां दोनों ने जमकर मस्ती की।

rasha thadani,raveena tandom,rasha raveena,actress rasha thadani,actress raveena tandon,rasha trollers,alia bhatt,gurinder chadha,alia gurinder

आलिया भट्ट के ब्रिटिश फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा की फिल्म में काम को लेकर लग रही थीं अटकलें

आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा डिमांड वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय आलिया को हर फिल्ममेकर अपने प्रोजेक्ट के लिए कास्ट करना चाहता है। पिछले दिनों मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि आलिया ब्रिटिश फिल्ममेकर गुरिंदर चड्ढा की फिल्म में काम करेंगी, जिसे डिज्नी के बैनर तले बनाया जाएगा।

आलिया को एक भारतीय महारानी के रूप में दिखाया जाएगा। इसके बाद आलिया के लुक को लेकर भी अटकलें लगाई जाने लगीं। अब गुरिंदर ने इन सब अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। गुरिंटर ने ट्वीट कर लिखा, “ये बिल्कुल सही नहीं है। मुझे नहीं पता ये सब कैसे शुरू हुआ। मैं अभी भी स्क्रिप्ट पर काम कर रही हूं। मेरी और आलिया की मीटिंग किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए थी। इसके बाद मैं उनसे उन्हीं के चैरिटी शो गाला में मिली थी।”

उल्लेखनीय है कि आलिया और गुरिंदर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी। ये आलिया के चैरिटी शो की फोटो थी। इसके बाद से ही तरह-तरह के अनुमान लगाए जाने लगे थे। बता दें कि गुरिंदर फिलहाल दो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। आलिया की बात करें तो उन्होंने हाल ही में वासन बाला की फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग खत्म की है। मूवी 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसके बाद आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में काम करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष