न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राशा-अरहान का वीडियो वायरल होते ही उड़ीं डेटिंग की अफवाहें, TMKOC की ‘सोनू’ को बॉयफ्रेंड ने ऐसे किया प्रपोज

अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने 24 दिसंबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jan 2024 1:17:42

2 News : राशा-अरहान का वीडियो वायरल होते ही उड़ीं डेटिंग की अफवाहें, TMKOC की ‘सोनू’ को बॉयफ्रेंड ने ऐसे किया प्रपोज

अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने 24 दिसंबर को पिता अरबाज की शूरा खान के साथ दूसरी शादी में खास गाना गाया था। वे एक इलेक्ट्रिक गिटार पर सेट बजा रहे थे और अरबाज इसकी रिकॉर्डिंग कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था।

अब एक और वीडियो में अरहान 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ मुंबई में घूमते हुए देखे गए हैं। उन्हें मंगलवार (2 जनवरी) को पैपराजी ने एक साथ घूमते अपने कैमरे में कैद किया। अरहान इस दौरान सफेद टी-शर्ट और भूरे रंग के ट्राउजर में डैपर लुक में नजर आए, जबकि राशा डेनिम ब्लू जींस के साथ ब्लैक ऑफ-शोल्डर टॉप में स्टाइलिश लग रही थीं। दोनों को कार की ओर तेजी से जाते हुए देखा गया।

अरहान आगे की सीट पर बैठे, तो राशा उनके पीछे वाली सीट पर बैठीं। नेटिजंस उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। इसके साथ ही डेटिंग की अफवाहें उड़नी शुरू हो गई। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि राशा जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। वह अभिषेक कपूर के डायरेक्शन वाली फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके हीरो अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन होंगे।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में झील मेहता ने निभाया था ‘सोनू’ का किरदार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो 15 साल से भी ज्यादा समय से टेलीविजन दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। TMKOC के सभी किरदारों ने लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। उन्हें परिवार के सदस्यों की जैसे फैंस ने प्यार किया है। शो में बच्चों की ‘टप्पू सेना’ भी हमेशा आकर्षण का केंद्र रही है। इसमें लंबे समय तक झील मेहता ने ‘भिड़े’ और ‘माधवी’ की बेटी ‘सोनू’ का किरदार निभा सबका ध्यान खींचा था। पढ़ाई की खातिर झील ने शो छोड़ दिया था।

अब झील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनके दोस्त और बॉयफ्रेंड सरप्राइज प्लान करते नजर आए। फिर झील की आंखों पर पट्टी बांधी गई। इसके बाद में झील को बॉयफ्रेंड बहुत खूबसूरत अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करते हैं और वह 'हां' कह देती है।

वीडियो शेयर करते हुए झील ने लिखा- “कोई मिल गया, मेरा दिल गया। लव आज कल।” उल्लेखनीय है कि झील लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं। उन्हें बॉयफ्रेंड के साथ कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। झील सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। उनके करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम