न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह हुए 39 के, अक्षय कुमार ने इस मस्तीभरे अंदाज में ‘सिंघम अगेन’ के को-एक्टर को किया बर्थडे विश

लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाले एक्टर रणवीर सिंह आज शनिवार (6 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर 39 साल के हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jul 2024 1:21:54

रणवीर सिंह हुए 39 के, अक्षय कुमार ने इस मस्तीभरे अंदाज में ‘सिंघम अगेन’ के को-एक्टर को किया बर्थडे विश

लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाले एक्टर रणवीर सिंह आज शनिवार (6 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर 39 साल के हो गए हैं। इस मौके पर रणवीर को उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर के साथ काम कर रहे अक्षय कुमार ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

अक्षय का यह मजेदार तरीका फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अक्षय ने रणवीर के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह करण औजला के सॉन्ग ‘सॉफ्टली’ पर अपने ही मूड में डांस करते दिख रहे हैं। अक्षय ने काली टी-शर्ट के नीचे लेवेंडर रंग का लोअर पहन रखा है और रणवीर को ऑल ब्लैक स्पोर्ट्स लुक में देखा जा सकता है। रणवीर कंधे पर ब्लूटूथ स्पीकर लादकर नाच रहे हैं।

अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “रणवीर सिंह जन्मदिन मुबारक, तुम पावर हाउस मैन हो, तुम्हारी ये एनर्जी तुम्हें आगे तक ले जाए, अपना दिन एन्जॉय करो, प्यार और प्रार्थना है मेरी।” रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका और दीपिका पादुकोण का प्यार संजय लीला भंसाली की साल 2013 की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर परवान चढ़ा। नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधने से पहले बी-टाउन के पावर कपल ने 5 साल तक डेट किया। अब ये कपल सितंबर में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार है।

रणवीर सिंह ने ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म के साथ शुरू किया था करिअर

रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। वे सिंधी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। रणवीर का सरनेम भवनानी है, लेकिन उन्होंने अपना सरनेम बदल दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया था कि यह सरनेम उनके नाम के साथ काफी बड़ा हो रहा था। ऐसे में उन्होंने इस बदलकर सिंह कर लिया। साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से करिअर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने अलग-अलग किरदारों में शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है।

पहली फिल्म में रणवीर ने चुलबुले लड़के का रोल निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इसमें अनुष्का शर्मा उनकी हीरोईन थी। रणवीर ने साल 2013 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘लुटेरा’ के लिए खूब तारीफ बटोरी। इसी साल संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ ने उन्हें बड़ा स्टार बना दिया। ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर ने ‘कबीर मेहरा’ तो ‘बाजीराव मस्तानी’ में ‘पेशवा बाजीराव’ का किरदार निभाया।

‘पद्मावत’ में ‘अलाउद्दीन खिलजी’ के रूप में रणवीर ने वर्सटाइल पर्सनलिटी का परिचय दिया। कबीर खान की ‘83’ में उन्होंने ‘कपिल देव’ का रोल प्ले किया था। रणवीर की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। इसमें रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट थीं और करण जौहर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क