न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर ने उठाया बोल्ड कदम, जॉनी सिन्स के साथ शेयर किया वीडियो, ‘लापता लेडीज’ का दूसरा गाना रिलीज

एक्टर रणवीर सिंह अधिकतर समय सुर्खियों में रहते हैं। उनकी बॉडी लेंग्वेज में एक खास कॉन्फिडेंस झलकता है। फैंस रणवीर की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Feb 2024 7:36:47

2 News : रणवीर ने उठाया बोल्ड कदम, जॉनी सिन्स के साथ शेयर किया वीडियो, ‘लापता लेडीज’ का दूसरा गाना रिलीज

एक्टर रणवीर सिंह अधिकतर समय सुर्खियों में रहते हैं। उनकी बॉडी लेंग्वेज में एक खास कॉन्फिडेंस झलकता है। फैंस रणवीर की एक्टिवनेस के कायल हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस स्पेशल है, जिससे वे कई दफा ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुके हैं। इतना ही नहीं रणवीर अपने न्यूड फोटोशूट से सभी को हैरान कर चुके हैं। रणवीर ने साल 2023 की मैगजीन के लिए किए गए एक न्यूड फोटोशूट से सभी को आश्चर्य में डाल दिया था।

अब हाल ही में रणवीर ने एक और बोल्ड कदम उठाया है। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रणवीर डेली सोप सीन क्रिएट करते हुए, पुरुषों के यौन व्यवहार को लेकर एक ब्रांड शूट कर रहे हैं। पोस्ट में रणवीर एक सेक्सुअल हेल्थ एंड वेलनेस ब्रांड को प्रमोट कर रहे हैं। इसके लिए एक डेली सोप का सेट बनाया गया है। रणवीर डेली सोप एक्टर बने हुए हैं और उनकी भाभी उनसे अपने पति पोर्न स्टार जॉनी सिन्स के साथ बेडरूम लाइफ की मुश्किलें शेयर कर रही हैं।

इस वीडियो के साथ बोल्ड केयर ने सेक्सुअल लाइफ को लेकर अपने बयान #TakeBoldCareOfHer की अनाउंसमेंट की है। इसमें रणवीर भी को-फाउंडर के तौर पर उनके साथ जुड़े हैं। वीडियो के लास्ट में रणवीर पुरुषों की बेडरूम प्रॉब्ल्मस के बारे में कहते हैं कि ज्यादातर पुरुष ये नहीं समझ पाते हैं कि ये बहुत आम समस्या है और बहुत ही आसानी से ये सॉल्व की जा सकती है।

‘लापता लेडीज’ के गाने ‘सजनी’ को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने

सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ डायरेक्टर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ का दूसरा गाना ‘सजनी’ आज सोमवार (12 फरवरी) को रिलीज हो गया। इसके बोल आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। इसमें बहुत ही खूबसूरत मेलोडी है, जो आपके दिल को गहराइयों तक छू लेने के लिए काफी है। इस गाने को मौजूदा दौर के बेस्ट सिंगर में से एक सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है।

इसका संगीत राम संपत ने दिया है। दिव्यनिधि शर्मा ने इसके बोल लिखे हैं। फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है। ‘सजनी’ इसका दूसरा गाना है, जिसमें प्यार और रोमांस का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है। फिल्म का पहला गाना ‘डाउटवा’ भी फैंस को खूब पसंद आया। जब फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, तभी से दर्शकों में इसे लेकर जोश बढ़ गया था।

फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और ज्योति देशपांडे बना रहे हैं। फिल्म बिप्लब गोस्वामी की अवार्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। इसमें दो महिलाओं के शादी के बाद गायब होने की कहानी है। इनकी शादी के बाद ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका