न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर लोग उड़ा रहे थे दीपिका पादुकोण के बेबी बंप का मजाक, तो रणवीर सिंह ने यूं दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। ये दोनों भी एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 May 2024 11:50:16

सोशल मीडिया पर लोग उड़ा रहे थे दीपिका पादुकोण के बेबी बंप का मजाक, तो रणवीर सिंह ने यूं दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। ये दोनों भी एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं चूकते। इन दिनों वे काफी खुश हैं क्योंकि उनकी जिंदगी में कुछ समय बाद एक नन्हे-मुन्ने की एंट्री होने वाली है। वे सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी।

दीपिका ने 20 मई को पहली बार अपना बेबी बंप दिखाया, जब वह रणवीर के साथ मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने गई थीं। इसके बाद कई नेटिजंस ने उनके बेबी बंप की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए इसे 'फेक' तक बता दिया था। अब रणवीर ने ट्रॉल्स को करारा जवाब दिया है। रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका की तस्वीरें साझा कर उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफ की। दीपिका ने पीला गाउन पहना था।

रणवीर ने पहली तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरी सनशाइन!” दूसरी फोटो के साथ लिखा, “उफ! क्या करू मैं? मर जाऊं?” तीसरी और आखिरी तस्वीर में उन्होंने लिखा, “बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला।” कुछ देर बाद दीपिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर येलो गाउन पहने एक स्टॉप-मोशन तस्वीर साझा की। इसमें उन्होंने डायमंड इयररिंग्स पहने थे। इसे शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा कि वह इस वक्त 'सनशाइन स्टेट ऑफ माइंड' में हैं।

दीपिका और रणवीर अब ‘सिंघम अगेन’ फिल्म में साथ दिखाई देंगे

शुक्रवार को दीपिका अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव आई थीं। एक्ट्रेस ने ब्राइट येलो गाउन पहना था। वह इस ड्रेस में काफी ग्लो कर रही थीं। जब दीपिका मुंबई में एक स्टोर के आस-पास घूमीं, तब नेटिजंस ने देखा कि उनका बेबी बंप बहुत साफ दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते दीपिका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया। उल्लेखनीय है कि रणवीर और दीपिका फिल्म ‘गोलियों की रास लीला : राम लीला’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे।

सालों तक डेट करने के बाद कपल ने साल 2018 में इटली में शादी की। दीपिका अब रणवीर, अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर के साथ 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। दीपिका के पास अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दिशा पटानी के साथ 'कल्कि 2898 AD' भी है। दीपिका और अमिताभ बच्चन 'द इंटर्न' का भी हिस्सा हैं। दूसरी ओर, रणवीर के पास 'डॉन 3' भी है। रणवीर की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष