न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विज्ञापन जगत में एटली का धमाका, लागत ₹150 करोड़, रणवीर के साथ नजर आए बॉबी देओल व श्रीलीला

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसे 150 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है। हाल ही में इस ऐड का ट्रेलर आया था और अब इसकी पूरी 8 मिनट लंबी फिल्म रिलीज कर दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Oct 2025 9:11:03

विज्ञापन जगत में एटली का धमाका, लागत ₹150 करोड़, रणवीर के साथ नजर आए बॉबी देओल व श्रीलीला

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि निर्देशक एटली और अभिनेता रणवीर सिंह एक साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस ख़बर ने फैंस के बीच उम्मीदें जगा दी थीं कि दोनों एक मसालेदार एक्शन फिल्म लाने वाले हैं। लेकिन बाद में साफ़ हुआ कि यह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े बजट की ऐड फिल्म है। यह ऐड ‘चिंग्स सॉस’ ब्रांड के लिए तैयार किया गया है, जिसमें रणवीर के साथ श्रीलीला और बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं।

150 करोड़ की लागत में बनी 8 मिनट लम्बी फिल्म

इस ऐड को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसे 150 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है। हाल ही में इस ऐड का ट्रेलर आया था और अब इसकी पूरी 8 मिनट लंबी फिल्म रिलीज कर दी गई है। इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं – कोई इसे सुपरहिट फिल्म से बेहतर बता रहा है तो कोई कह रहा है कि "काश, इसे बड़े पर्दे पर देखने को मिलता।"

इस ऐड फिल्म की कहानी भी पूरी तरह से फिल्मी है। बॉबी देओल मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं, जिन्होंने 'प्रोफेसर व्हाइट नॉइस' का किरदार निभाया है। उनका मकसद है लोगों के खाने के स्वाद को खत्म करना ताकि दुनिया से भूख ही मिट जाए। रणवीर सिंह 'एजेंट चिंग' बनकर इस खतरनाक योजना को रोकते हैं। उन्हें साथ मिलता है 'एजेंट मिर्ची' का, जिसे श्रीलीला ने निभाया है।

इस ऐड को डायरेक्ट किया है ‘जवान’ जैसी हिट फिल्म देने वाले निर्देशक एटली ने। इससे पहले चिंग्स ब्रांड की विज्ञापन फिल्मों में बड़े नाम जुड़े रहे हैं। 2014 में रणवीर सिंह पहली बार ‘माई नेम इज़ रणवीर चिंग’ नामक म्यूज़िक वीडियो में नजर आए थे, जिसे शाद अली ने डायरेक्ट किया था। 2016 में रोहित शेट्टी ने ‘रणवीर चिंग रिटर्न्स’ बनाई थी, जिसमें 75 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। 2018 में ‘कैप्टन चिंग राइज़ेज़’ आया, जिसे अली अब्बास ज़फर ने निर्देशित किया था।

अब इस नई 2025 की ऐड फिल्म को लेकर चर्चा सिर्फ इसकी स्टारकास्ट या डायरेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके विशाल बजट ने भी सभी का ध्यान खींचा है। यह अब तक का सबसे महंगा भारतीय विज्ञापन माना जा रहा है। जहां एक ओर कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं – क्या एक विज्ञापन पर 150 करोड़ खर्च करना सही है?

फिलहाल, ऐड वायरल हो चुका है और चर्चा में बना हुआ है। रणवीर की स्क्रीन प्रेजेंस, बॉबी देओल की विलेन वाली छवि और एटली की निर्देशन शैली – ये सब मिलकर इसे एक विजुअल ट्रीट बनाते हैं। दर्शकों की एक ही मांग है – अगली बार ये केवल ऐड न हो, बल्कि एक फुल-लेंथ फिल्म हो!

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह