न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ इम्फाल में की शादी, फोटो-वीडियो हो रहे वायरल, प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे दी बधाई

एक्टर रणदीप हुड्डा ने बुधवार (29 नवंबर) को मैतेई परंपराओं को हिसाब से अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ मणिपुर की राजधानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Nov 2023 1:14:14

रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ इम्फाल में की शादी, फोटो-वीडियो हो रहे वायरल, प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे दी बधाई

एक्टर रणदीप हुड्डा ने बुधवार (29 नवंबर) को मैतेई परंपराओं को हिसाब से अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ मणिपुर की राजधानी इम्फाल में सात फेरे लिए। रणदीप ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रणदीप व्हाइट कपड़ों में हैं। उन्होंने कोयकेट पगड़ी और पु्ण्यात कुर्ता पहना है। लिन भी बेहतरीन ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने मोटे कपड़े और बांस से बनी हुई ड्रेस पहनी है। दोनों ने कई रस्में निभाई।

इन रस्मों की झलक तस्वीरों में दिख रही है। दोनों एक-दूसरे को माला पहना रहे हैं। शादी चुमथांग शन्नापुंग रिसॉर्ट में हुई। दोनों पारंपरिक मैतेई विवाह समारोह के जरिए एक-दूसरे के हो गए। एक तस्वीर में परंपरा के मुताबिक रणदीप अपनी दुल्हन का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। उनके हाथों पर फलों की टोकरी रखी है। फोटो के साथ रणदीप ने लिखा, "आज से हम एक हो गए. जस्ट मैरिड।" शादी के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मंडप के अंदर की झलक नजर आ रही है। एंट्रेंस पर लिन और रणदीप के नाम का बोर्ड लगा है, जिसमें उनकी शादी की तारीख और लिखा है- साथ बेहतर है, सही जगह भी है।

इससे पहले दोनों की हल्दी और मेहंदी समारोह के दौरान दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए फोटो-वीडियो भी सामने आए थे। बता दें कि लिन संग रणदीप बीते कुछ वक्त से रिलेशनशिप में थे। लिन एक्ट्रेस हैं और मॉडलिंग भी करती हैं। लिन पेशे से सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं। उनका काम हैंडक्राफ्टेड जूलरी का है। लिन ने 'रंगून', 'मैरी कॉम' और 'ओम् शांति ओम्', 'हैट्रिक' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। रणदीप 47 के जबकि लिन 37 साल की हैं।

प्रियंका ने शेयर की नवविवाहित जोड़े की फोटो, शादी के बाद दोनों ने की केक कटिंग

अब इस नवविवाहित जोड़े को शादी की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने रणदीप को अमेरिका से शादी की बधाई भेजी है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कपल की शादी की फोटो शेयर कर उन्हें लाइफ की नई पारी के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रियंका ने लिखा, बधाई हो रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, आपको ढेर सारा प्यार।' तस्वरी में रणदीप और लिन शादी के कॉस्ट्यूम में हैं। जल्द ही कपल का मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन होगा।

अब नवविवाहित जोड़े के केक कटिंग का भी एक वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कपल परिवार के साथ मिलकर अपनी शादी का जश्न मना रहा है। रणदीप गोल्डन कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने सिल्क की एक चुनरी कंधे पर डाल रखी है।

वहीं लिन के लुक की बात करें तो उन्होंने सिल्क की येलो साड़ी व ट्रेडिशनल टेंपल ज्वैलरी कैरी की है। ब्राइट मेकअप के साथ उन्होंने एक सफेद रंग का तिलक लगा रखा है। दोनों ने साथ में केक कटिंग की। उनके साथ ही उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। सभी कपल को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे