न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणदीप ने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का मोशन पोस्टर शेयर कर बताई रिलीज डेट, इस स्टार कपल की हुई सगाई

एक्टर रणदीप हुड्डा ने पिछले साल 29 नवंबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ मणिपुर में स्थानीय रीति-रिवाज के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 7:34:34

2 News : रणदीप ने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का मोशन पोस्टर शेयर कर बताई रिलीज डेट, इस स्टार कपल की हुई सगाई

एक्टर रणदीप हुड्डा ने पिछले साल 29 नवंबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ मणिपुर में स्थानीय रीति-रिवाज के हिसाब से शादी की थी। यह शादी काफी सुर्खियों में रही थी। इसके बाद उनका मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। बहरहाल रणदीप की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबर सामने आई है। रणदीप जल्द ही फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आएंगे।

यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के जीवन पर आधारित होगी, जिसमें रणदीप उनका किरदार निभाते नजर आएंगे। अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। रणदीप ने आज मंगलवार (30 जनवरी) को फैंस के साथ फिल्म की पहली झलक शेयर की है। उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया, जिसमें वे खुद नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में लिखा है, “गद्दार? आतंकवादी? हीरो?” वीडियो में रणदीप कहते सुनाई दे रहे हैं, “मुझे गांधी से नहीं, अहिंसा से नफरत है।”

रणदीप ने कैप्शन में लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दो नायक; एक ने जश्न मनाया और एक को इतिहास से हटा दिया गया।” फिल्म का डायरेक्शन रणदीप ने किया है और इसका निर्माण जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, रणदीप, संदीप सिंह और योगेश राहर ने किया है। फिल्म दो भाषाओं हिंदी और मराठी में 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि रणदीप के पास ‘पचतर का चोरा’, ‘रैट ऑन ए हाईवे’, ‘लाल रंग 2’, ‘अनफेयर एंड लवली’ जैसी फिल्में भी हैं।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की सगाई की फोटो हो रही हैं वायरल

'फुकरे' फेम एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इस बीच आज मंगलवार को दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने ये सगाई अपने एक दोस्त के घर पर प्राईवेट तरीके से की है। हालांकि अब तक कपल की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तस्वीरें कपल की करीबी दोस्त रिया लूथरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

इनमें पुलकित-कृति करीबी दोस्त और परिवार के साथ पोज दे रहे हैं। पुलकित, कृति को गले लगाए खड़े हैं। दोनों हाथों में रिंग फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन्हीं फोटो को पुलकित ने भी पहले इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया। रिया के इंस्टाग्राम पर भी ये तस्वीरें डिलीट या हाइड कर दी गई हैं।

इन फोटो के वायरल होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। वे शादी की डेट सामने आने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पुलकित और कृति ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया हुआ है। दोनों करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार वेकेशन मनाते और इवेंट्स अटेंड करते देखा जाता है। दोनों ने 'वीरे दी वेडिंग', 'पागलपंति' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम