न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता के निधन पर भी नहीं रोये थे रणबीर, दीपिका के साथ इंटीमेट सीन को लेकर घबरा गए थे सिद्धांत

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को कैंसर की वजह से निधन हो गया था। वे 67 साल के थे। उनके बेटे रणबीर कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 8:34:03

2 News : पिता के निधन पर भी नहीं रोये थे रणबीर, दीपिका के साथ इंटीमेट सीन को लेकर घबरा गए थे सिद्धांत

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को कैंसर की वजह से निधन हो गया था। वे 67 साल के थे। उनके बेटे रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन की बात की और बताया कि वे अपने पिता से खूब प्यार करते थे, लेकिन उनका रिश्ता कुछ ज्यादा अच्छा नहीं था। रणबीर ने निखिल कामथ के साथ बातचीत के दौरान कहा कि मैंने बहुत पहले ही रोना बंद कर दिया था। जब मेरे पिता का निधन हुआ, तब भी मैं नहीं रोया। जब मैं अस्पताल में था, तो डॉक्टर ने मुझे बताया कि यह उनकी आखिरी रात है, वह किसी भी वक्त जा सकते हैं।

मुझे याद है कि मैं जैसे ही कमरे में पहुंचा, तो मुझे पैनिक अटैक आ गया था। मुझे नहीं पता था कि मैं खुद को कैसे एक्सप्रेस करूं। बहुत कुछ हो रहा था, जिसे सह पाना मुश्किल था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी दुख जताया या आज भी उस नुकसान को समझा है। जब उनका इलाज चल रहा था, तब हमने न्यूयॉर्क में एक साल साथ बिताया। वे अक्सर हमारे रिश्ते के बारे में बातें करते थे। मैं वहां 45 दिन था और एक दिन वे आए और रोने लगे। वे कभी भी मेरे सामने कमजोर नहीं पड़े थे।

यह मेरे लिए बहुत अजीब था क्योंकि मुझे नहीं समझ नहीं आ रहा था कि मुझे उन्हें थामना चाहिए या फिर गले लगाना चाहिए। मुझे सचमुच उस वक्त हमारे रिश्ते के बीच दूरी का एहसास हुआ। मुझे गिल्ट महसूस होता है, मुझमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि मैं हमारे बीच की दूरियों को मिटाकर उन्हें गले लगा लूं और उन्हें थोड़ा प्यार दे सकूं।

रणबीर ने कहा कि मैं असल में अपने पिता से बहुत डरता था। वे कभी हम पर चिल्लाए नहीं। ना कभी हम पर हाथ उठाया, लेकिन उनका स्वभाव ऐसा था कि हमें उनसे डर लगता था। मेरे माता-पिता के बहुत झगड़े होते थे। उनकी शादी को बहुत बुरे दौर से गुजरते देखा है और अपना पूरा बचपन उनकी लड़ाई सुनते और देखते हुए बिताया है। हालांकि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे।

ranbir kapoor,actor ranbir kapoor,rishi kapoor,actor rishi kapoor,ranbir rishi,rishi cancer,siddhant chaturvedi,actor siddhant chaturvedi,gehraiyaan movie,karan johar

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘गहराइयां’ फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ किया था काम

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (31) ने साल 2019 में ‘गली बॉय’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही और उनकी एक्टिंग खूब पसंद की गई। इस बीच, सिद्धांत ने बताया कि उन्होंने इंटीमेट सीन की वजह से ‘गहराइयां’ (2022) फिल्म करने से लगभग किनारा ही कर लिया था। दरअसल उनका लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ इंटीमेट सीन था, जोकि काफी वायरल भी हुआ।

सिद्धांत ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बता कि कैसे वे इतने ज्यादा घबरा गए थे कि स्थिति को ठीक करने के लिए उनके पिता और प्रोड्यूसर करण जौहर को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। सिद्धांत ने कहा, “मुझे याद है कि मेरे पिता ने मुझसे बात की थी। उन्होंने कहा था कि सुनो, भारत में 99 फीसदी लोग इस तरह के अवसर को पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लोग तो इस बारे में एक सैकंड भी नहीं सोचते। तुम आखिर क्या सोच रहे? प्रोफेशनल बनो, यह बस तुम्हारा जॉब है।

मैं ऐसा था कि मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। पापा ने कहा था कि यह सब मायने नहीं रखता। अगर अच्छे एक्टर बनना चाहते हो तो ऐसा करो। जब तक तुम चीजों को फिर से डिफाइन नहीं करोगे, तब तक कुछ भी स्पेशल नहीं कर पाओगे। देखो, यह धर्मा प्रोडक्शन है और दीपिका हैं। फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा हैं। इसलिए तुम्हें इसे करना ही होगा। बता दें ‘गहराइयां' रिलेशनशिप, बेवफाई जैसी थीम पर बेस्ड थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री