न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर की ‘एनिमल’ के लिए क्रेजी हुए फैंस, पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, फिल्म बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

लंबे इंतजार के बाद ‘एनिमल’ फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना व तृप्ति डिमरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 10:52:54

रणबीर की ‘एनिमल’ के लिए क्रेजी हुए फैंस, पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, फिल्म बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

लंबे इंतजार के बाद ‘एनिमल’ फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना व तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी फिल्म के लिए दर्शक जबरदस्त क्रेजी दिख रहे थे। फिल्म रिलीज होते ही यह बात भी साबित हो गई। थिएटर्स में लोग इसे देखने उमड़ पड़े। शानदार एडवांस बुकिंग के साथ सिनेमाघरों में टिकट विंडो पर लंबी-लंबी कतारें दिखीं।

‘कबीर सिंह’ फेम संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के अनुसार ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार (1 दिसंबर) को भारत में 61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 50 करोड़ और तेलुगु में 10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके अलावा फिल्म के तमिल, मलयालम और कन्नड़ वर्जन ने मिलकर 1 करोड़ रुपए कलेक्ट किए हैं। ‘एनिमल’ इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई। पहले नंबर पर शाहरुख खान की ‘जवान’ है, जिसने 75 करोड़ रुपए के साथ खाता खोला था।

’पठान’ ने 57 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘एनिमल’ के वर्ल्डवाइड यानी पूरी दुनिया को मिलाकर इसके कलेक्शन की बात करें तो इस गैंगस्टर थ्रिलर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'एनिमल' ने करीब 120 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। हालांकि सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। फिल्म ने पहले दिन उत्तरी अमेरिका में 2.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

ranbir kapoor,animal movie,animal,bobby deol,anil kapoor,rashmika mandanna,sandeep wanga reddy,jawan,pathan,gadar 2,animal box office collection

रणबीर कपूर के करिअर की बिगेस्ट ओपनर साबित हुई ‘एनिमल’

इसी के साथ ‘एनिमल’ रणबीर के करिअर की बिगेस्ट ओपनर भी बन गई है। इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 : शिवा’ ने ओपनिंग डे पर भारत में यानी डोमेस्टिक मार्केट में 36 करोड़ कलेक्ट किए थे और ‘संजू’ ने 34.75 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ खाता खोला था। माना जा रहा है कि ‘एनिमल’ वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर छप्परफाड़ कमाई करेगी। यह इस साल थिएटर्स में तूफान लाने वाली ‘पठान’, ‘गदर 2’, ‘जवान’ और ‘टाइगर 3’ से भी आगे निकल सकती है। बता दें कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला है।

इसके बावजूद फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं आई। फिल्म में सौरभ शुक्ला, शक्ति कपूर, सुरेश ओबरॉय, सलोनी बत्रा और प्रेम चोपड़ा के रोल भी हैं। ‘एनिमल’ एक अमीर बिजनेसमैन बलबीर सिंह (अनिल) के बेटे अर्जुन सिंह (रणबीर) की कहानी है। बाप-बेटे के रिलेशन को फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। बॉबी को अर्जुन का दुश्मन दिखाया गया है, जबकि रश्मिका ने रणबीर की पत्नी का किरदार निभाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे